---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के प्रयासों का असर! 4 वर्षों में लाखों करोड़ के निवेश ने बदली पंजाब की तस्वीर, युवाओं को ऐसे मिला लाभ

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के प्रयासों का असर है कि सूबे में लाखों करोड़ का निवेश हुआ है। इसकी मदद से 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसरों का सृजन हुआ है जो युवाओं को मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 13, 2026 2:35 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: महिलाओं से लेकर युवाओं, बुजुर्गों व राज्य के अन्य तमाम वर्गों के लिए पंजाब सरकार सदैव प्रयासरत रही है। धरातल पर इसका सकारात्मक परिणाम भी नजर आया है। आलम ये है कि 2022 में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में बनी सरकार ने 4 वर्षों में बंपर निवेश हासिल किया है।

पंजाब के विभिन्न हिस्सों में विगत 4 वर्षों में 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आया है। निवेश के ये आंकड़े दर्शाते हैं कि कैसे भगवंत मान सरकार सूबे की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभा चुकी है। इसका सीधा असर युवाओं की जीवनशैली पर भी पड़ा है। पंजाब के युवाओं को बड़ी मात्रा में रोजगार के अवसर मिले हैं।

4 वर्षों में Bhagwant Mann सरकार ने बदली पंजाब की तस्वीर!

आंकड़े इस दावे को और मजबूती दे रहे हैं। विगत 4 वर्षों में पंजाब की तस्वीर पूरी तरह से बदली है। सूबे की औद्योगिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भगवंत मान सरकार ने बड़े पैमाने पर निवेशकों को आकर्षित किया है। इसका परिणाम ये है कि विगत 4 वर्षों में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आ चुका है।

भारी भरकम निवेश के इस आंकड़े ने विनिर्माण से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में सूबे की तस्वीर बदली है। कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य जगत में भी व्यापक तौर पर बदलाव देखने को मिला है। हर जगह संभावनाओं के द्वार खुले हैं। पंजाब की चकाचौंध ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक में बदली है, जो मान सरकार के प्रयासों का पुख्ता प्रमाण हैं।

युवाओं को मिल रहा सरकारी नीतियों का सीधा लाभ!

निवेश आकर्षित करने के लिए बनाई गई नीतियों का सीधा लाभ पंजाब के युवाओं को मिल रहा है। इसका परिणाम ये है कि अब तक सरकार 5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करा चुकी है। इससे इतर युवाओं के समक्ष स्वरोजगार के अवसर भी खुले हैं। अपनी कुशलता और योग्यता के आधार पर युवक सीधे तौर पर सरकारी प्रयासों से लाभान्वित हो रहे हैं और रंगला पंजाब की नींव मजबूत करने की दिशा में योगदान दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मार्च 13, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 13, 2026

LPG Cylinder Shortage

मार्च 13, 2026

Azamgarh Viral Video

मार्च 13, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 13, 2026

Ladli Behna Yojana

मार्च 13, 2026