---Advertisement---

बेसहारा बुजुर्गों को Bhagwant Mann सरकार का तोहफा! आधुनिक सुविधाओं से लैस वृद्धाश्रम का हुआ उद्घाटन; मिलेंगी ये तमाम व्यवस्थाएं

सीएम Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आधुनिक सुविधाओं से लैस वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया है। बरनाला में स्थित इस वृद्धाश्रम में रहने वाले बेसहारा बुजुर्गों को रहने के साथ खान-पीने और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 9, 2025 3:39 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बेसहारा बुजुर्गों को बड़ा तोहफा दिया है। मान सरकार ने राज्य के बरनाला जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस वृद्धाश्रम का उद्घाटन किया है। पंजाब सरकार में मंत्री डॉ. बलजीत कौर और संगरूर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की उपस्थिति में हुए इस उद्घाटन में कई स्थानीय नेता शामिल हुए हैं। सीएम Bhagwant Mann के निर्देशानुसार बेसहारा बुजुर्गों के लिए निर्मित इस नए-नवेले वृद्धाश्रम में तमाम आधनुनिक सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों के लिए रहने से लेकर उनके खाने-पीने और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं का ख्याल भी मान सरकार बखूबी रखेगी। इसके लिए सभी माकूल प्रबंध किए गए हैं।

बेसहारा बुजुर्गों को Bhagwant Mann सरकार का बड़ा तोहफा!

राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और परिवहन समेत अन्य तमाम विभागों को दुरुस्त कर रही मान सरकार बेसहारा बुजुर्गों का भी बखूबी ख्याल रखती है। इसका उदाहरण बरनाला से सामने आया है जहां वृद्धजनों के लिए आलीशान वृद्धाश्रम का उद्घाटन हुआ है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस दौरान कहा है कि भगवंत मान सरकार राज्य के हर वर्ग का ख्याल रख रही है। लंबे समय से सरकार बेसहारा बुजुर्गों के लिए इस भव्य वृद्धाश्रम की शुरुआत करना चाहती थी। आज जाकर इसे हरी झंडी मिली है।

आप सासंद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी कहा है कि सीएम Bhagwant Mann की सरकार राज्य के असहाय बुजुर्गों के स्वास्थ्य, अच्छे रहन-सहन और सम्मान का ख्याल रखते हुए फैसले ले रही है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिलेंगी ये तमाम सुविधाएं

ऐसे वयोवृद्ध नागरिक जो बरनाला में नवनिर्मित वृद्धाश्रम में रहेंगे, उन्हें सरकार की ओर से रहने के अलावा खाने-पीने और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इतना ही नहीं, भगवंत मान सरकार बुजुर्गों की अन्य तमाम जरूरतों का भी ख्याल रखेगी। यदि किसी को गंभीर बिमारी हो, या किसी अन्य कारण से स्थिति बिगड़ती है, तो सरकार उन तक मदद पहुंचाएगी। वहीं मौसम का ख्याल रखते हुए गर्मी, सर्दी और बारिश के दौरान आवश्कक वस्तुओं का इंतजाम कर बेसहारा बुजुर्गों का ख्याल रखा जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026