CM Bhagwant Mann: पंजाब से गैंगस्टर का नामोंनिशान खत्म हो जाए इसके लिए लगातार सरकार कार्यरत है और ऐसे में गैंगस्टर के खिलाफ युद्ध में 124वें दिन सीएम भगवंत मान की पुलिस को जबरदस्त सफलता मिली है। इस दौरान AGTF पंजाब साथ मिलकर पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है और गैंगस्टर का खात्मा करने के लिए एकजुट है। ऐसे में आइए जानते हैं सीएम भगवंत मान की पुलिस ने किस तरह से 124वें दिन शिकंजा कसा है। ऐसे में कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कितने अपराधियों पर एक्शन लिया गया और अपराध का नामों निशान खत्म करने के लिए किस तरह से कदम उठाए गए हैं।
CM Bhagwant Mann की पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟐𝟒 | 𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 ’𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 529 raids conducted
✔️ 269… pic.twitter.com/d5gQok8jZF— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) May 25, 2026
आप पंजाब में इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। इसके लिए राज्य भर में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड की गईं। सीएम भगवंत मान की पुलिस की तरफ से 529 रेड की गईं और इस दौरान 269 लोग गिरफ्तार किए गए। मान सरकार की पुलिस की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि 11 घोषित अपराधी पकड़े गए और 2 हथियार बरामद किए गए।
गैंगस्टर के खिलाफ युद्ध में सीएम भगवंत मान की पुलिस का एक्शन
सीएम भगवंत मान सरकार की पुलिस द्वारा चलाए गए इस गैंगस्टर युद्ध के तहत हर दिन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि मुहिम शुरू होने के बाद से अब तक कुल 31,699 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीएम भगवंत मान राज्य के चौतरफा विकास के लिए ड्रग्स तस्करों से लेकर गैंगस्टर पर लगातार एक्शन ले रही है। पंजाब से इसका खात्मा करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सीएम भगवंत मान लगातार गैंगस्टर का नामों निशान खत्म करने के के लिए एक्टिव मोड में है।
