---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने ‘सरहिंद फतेह दिवस’ पर महान सिख सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को किया नमन, पंजाबवासियों को दिया खास संदेश

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को महान सिख सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर जी नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। साथ ही पंजाब की जनता को खास संदेश दिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 12, 2026 1:52 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार सूबे को विकसित करने की दिशा में हर कदम सोच-समझकर उठा रही है। मान सरकार प्रदेश की शिक्षा, हेल्थ, रोजगार, बुनियादी ढांचे के साथ ही निवेश बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है। साथ ही मान सरकार ने हाल ही में बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून को लागू किया है। ऐसे में सीएम मान ने मंगलवार को महान सिख सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को नमन किया।

सीएम भगवंत मान ने महान सिख सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर को किया नमन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने लिखा, ‘सरहिंद फतेह दिवस’ के पावन अवसर पर, महान सिख सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर जी को एक विशाल नमन, जिन्होंने अत्याचारी शासन को ईंट-दर-ईंट ढहा दिया।’

मालूम हो कि महान सिख सेनापति बाबा बंदा सिंह बहादुर का जन्म 27 अक्टूबर 1670 को जम्मू के राजौरी में एक राजपूत परिवार में हुआ था और उनका बचपन का नाम लक्ष्मण देव था, जो बाद में बैरागी साधु (माधवदास) बने। जानकारी के अनुसार, 1708 में उनकी मुलाकात गुरु गोबिंद सिंह से नांदेड़ में हुई। गुरु जी ने उन्हें खालसा पंथ की सेवा और मुगल अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष का आदेश दिया। इसके बाद माधो दास का नाम “बंदा सिंह बहादुर” रखा गया। 1710 में सिरहिंद के नवाब वजीर खान को हराकर उन्होंने छप्पर चिड़ी के युद्ध में बड़ी जीत हासिल की। ​​यही वजीर खान गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों की शहादत का जिम्मेदार माना जाता था।

सीएम भगवंत मान ने प्रदेशवासियों को दी गुडन्यूज

उधर, बीते दिनों एएपी के सीनियर लीडर और पंजाब के मुखिया भगवंत मान ने सूबेवासियों को खुशखबरी दी। सीएम मान ने बताया, ‘आज पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गई है। यह सिर्फ कहने की बात नहीं है, बल्कि आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रहे हैं कि आपके सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। हमने शिक्षा के क्षेत्र में ‘नंबर 1′ का दर्जा हासिल कर लिया है, और केरल, हरियाणा और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। चाहे भाषा हो या गणित, पंजाब के होनहार छात्र हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं।’

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में काफी शानदार कदम उठाए हैं। मान सरकार ने ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ समेत छात्रों के भविष्य को बेहतर करने की दिशा में साहसिक फैसले लिए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 11, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026