---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस के जॉइंट ऑपरेशन की सफलता, ISI-समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, जानें डिटेल्स

CM Bhagwant Mann: विदेश में बैठकर हैंडलर पंजाब में आतंक को बढ़ावा ना दे सके इसके लिए पुलिस लगातार एक्टिव है। ऐसे में अलग-अलग ऑपरेशन के जरिए आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 10, 2026 5:10 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: विदेश में बैठे हैंडलर पंजाब में आतंक को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करते हैं लेकिन उन्हें मात देने में मान सरकार भी पीछे नहीं है। यही वजह है कि हर बार पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया जाता है। उन्हें बड़ी सफलता मिलती है। वही इस सब के बीच आईएसआई समर्थित बीकेआई आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया। ऐसे में डीजीपी पंजाब ने इस बात की पूरी जानकारी दी है और बताया कि कैसे सीएम भगवंत मान की दिशानिर्देश पर विदेश बैठे हैंडलर पर शिकंजा कसा जा रहा है।

आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस को कैसे बड़ी सफलता लगी हाथ

डीजीपी पंजाब ने इस पूरे आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “सीमा-पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में, जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने SBS नगर पुलिस के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में ISI-समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया, जिसे विदेश में बैठे हैंडलर चला रहे थे। एक मुख्य ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया गया और 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया जिससे एक नियोजित हमले को नाकाम कर दिया गया।”

इस तरह जांच में जुट गई सीएम भगवंत मान की पुलिस

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान की पुलिस को पहले शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी ने विदेश में बैठे हैंडलरों के कहने पर जालंधर के आदमपुर के पास एक DLB से ग्रेनेड हासिल किया था। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। पूरे आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है, जिसमें विदेशी हैंडलर, स्थानीय सपोर्ट नेटवर्क और फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज शामिल हैं।

CM Bhagwant Mann की पुलिस है इस तरह तत्पर

पंजाब पुलिस राज्य भर में आतंकी नेटवर्क को खत्म करने, संगठित अपराध को रोकने और शांति, सुरक्षा व जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इन ऑपरेशंस को अंजाम दिया जा सके इसके लिए सीएम भगवंत मान भी सहायता करने में पीछे नहीं रहते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 11 August 2026

अगस्त 10, 2026

Jharkhand News

अगस्त 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 10, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 10, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 10, 2026