---Advertisement---

चंडीगढ़ में CM Bhagwant Mann की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस! सिंचाई सुधार से लेकर नहरी पानी और इन्वेस्टर्स समिट तक पर डाला प्रकाश

CM Bhagwant Mann ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान को दी जा रही पानी का हिसाब पेश किया है। मुख्यमंत्री ने पीसी में इन्वेस्टर्स समिट, नहरी पानी की पहुंचा और सिंचाई व्यवस्था में सुधार तक का जिक्र किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 18, 2026 2:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: चंडीगढ़ में आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई है। इस पीसी का अहम मुद्दा राजस्थान को पंजाब से मिल रहा पानी है जिसके आंकड़े सीएम भगवंत मान ने पत्रकारों के सामने पेश किए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे 1960 से राजस्थान द्वारा पानी का हिसाब नहीं चुकता किया गया है। इससे इतर सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन्वेस्टर्स समिट, नहरी पानी की पहुंच और सिंचाई सुधार आदि से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने बताया है कि कैसे पंजाब सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए नीतियां बनाने का काम कर रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM Bhagwant Mann ने पेश किए आंकड़े!

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई आंकड़े पेश किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान 1960 से पानी का हिसाब नहीं दे रहा है।

सीएम भगवंत मान के मुताबिक वर्ष 1920 में बीकानेर रियासत और बहावलपुर के बीच एक समझौते के तहत पानी की आपूर्ति शुरू हुई थी। 1960 के बाद नई व्यवस्था लागू हुई जिसके बाद आज तक राजस्थान की ओर से कोई भुगतान नहीं हुआ। सरकार द्वारा दिए आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान को 1960 से 2026 तक पानी के लिए 1.44 लाख करोड़ का भुगतान करना है। अभी भी पंजाब से करीब 18000 क्यूसेक पानी राजस्थान फीडर के माध्यम से जा रहा है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे को उच्च स्तर पर उठाने के संकेत दिए हैं।

सिंचाई सुधार से लेकर नहरी पानी और इन्वेस्टर्स समिट पर डाला प्रकाश

राजधानी में प्रेस वार्ता कर सीएम भगवंत मान ने सिंचाई सुधार से लेकर नहरी पानी की पहुंच सुनिश्चित करने और इन्वेस्टर समिट तक पर प्रकाश डाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जा रही है। नहरी पानी की पहुंच भी 1454 गांवों तक की गई है जो आजादी के बाद से इसका इंतजार कर रहे थे। इससे फसलों की सिंचाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। सीएम भगवंत मान ने मोहाली में हुई प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 का भी जिक्र कर राज्य को मिले निवेश प्रस्तावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निवेश से युवाओं के लिए संभावनाओं के द्वार खुल सकेंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 18, 2026

Vande Bharat Train

मार्च 18, 2026

Mohan Yadav

मार्च 18, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 18, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 18, 2026

मार्च 18, 2026