---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन देख घबराए ड्रग्स तस्कर, 100 से अधिक गिरफ्तार; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में प्रशासनिक सुधार और जनहित योजनाओं को लेकर एक के बाद एक बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 22, 2026 1:28 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य में प्रशासनिक सुधार और जनहित योजनाओं को लेकर एक के बाद एक बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। हाल के दिनों में उनकी सरकार का फोकस पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और आम जनता को राहत देने पर रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे पर लगाम लग गई है। बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी लगा लगी हुई है। इसी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। पुलिस ने 125 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 9.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देेते हुए लिखा कि नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 125 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 9.8 किलोग्राम हेरोइन, 906 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 36,560 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की। 39 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।

पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 125 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। 385 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 54886 हो गई है।

उत्तरी पंजाब के कई इलाकों छापेमारी

नशीली दवाओं के खिलाफ जंग का 385वां दिन पूरे हो चुके है। उत्तरी पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी की गई। 125 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार।
कुल 9.8 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। कुल 906 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। कुल 36,560 रुपये नशीली दवाओं की रकम बरामद की गई है।
385 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 54,886 हो गई है।

एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों की जांच की। 39 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया  है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 22, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026

Mohan Yadav

मार्च 22, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 22, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 22, 2026

Donald Trump

मार्च 22, 2026