CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस के एक्शन से मचा हड़कंप, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है, जिसका असर देखने को मिल रहा है।

CM Bhagwant Mann

फोटो क्रेडिट - डीजीपी पंजाब पुलिस

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है, जिसने अपराधियों के अंदर खौफ बैठा दिया है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य में नशे और अपराध के खिलाफ कमी देखी जा रही है।

इसी बीच अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। साथ ही दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी की गई है। बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा संख्या में ड्रग्स तस्करों की भी गिरफ्तारी की जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

पंजाब पुलिस के एक्शन से मचा हड़कंप

दरअसल डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और 10 किलोग्राम ICE (मेथाम्फेटामाइन) और 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी दुबई स्थित एक ड्रग तस्कर के संपर्क में थे, जो अबू धाबी/दुबई से अपना धंधा चला रहा था, और उसके निर्देशों पर पंजाब और दिल्ली में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।

आरोपियों में से एक हाल ही में दुबई से लौटा था, जहां उसे कथित तौर पर हेरोइन और ICE की खेप ले जाने का प्रशिक्षण दिया गया था और आगे माझ और दोआबा क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने का काम सौंपा गया था”।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

आगे दी जानकारी के अनुसार “NDPS अधिनियम के तहत अमृतसर के छेहरटा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की जा सके और अतिरिक्त बरामदगी का पता लगाया जा सके Punjab Police Ind ड्रग तस्करी को जड़ से खत्म करने और एक सुरक्षित, नशामुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है”। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। साथ ही नशे पर भी काफी हद तक लगाम लग गई है।

 

 

Exit mobile version