---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए पंजाब पुलिस का एक्शन जारी, गोलीबारी के बाद दो आरोपी गिरफ्तार; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए लगातार एक्शन मोड में है। अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 24, 2025 12:41 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए लगातार एक्शन मोड में है। ड्रग्स तस्करों से लेकर अपराधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी बीच पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गोलीबारी के बाद दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पंजाब पुलिस ड्रग्स तस्करों पर लगातार नकेल कस रही है। बड़ी संख्या हेरोइन बरामद भी किए जा रहे है। इसकी जानकारी डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था कायम करने के लिए पंजाब पुलिस का एक्शन जारी

डीजीपी पंजाब पुलिस द्वारा दी जानाकारी के अनुसार एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स, पंजाब (AGTF) ​​ने होशियारपुर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, होशियारपुर के बैंचा गाँव निवासी कृष्ण गोपाल और उसके बेटे केशव को संक्षिप्त गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल इनपर आरोप है कि इन दोनों ने 18 अक्टूबर 2025 को होशियारपुर के गणपति ज्वैलर्स में हुई गोलीबारी में शामिल थे।

आरोपियों ने ज्वैलर्स पर चलाई थी गोलियां

डीजीपी द्वारा दी जानकारी के अनुसार ये दोनों 18/10/2025 को होशियारपुर के गणपति ज्वैलर्स में हुई गोलीबारी में शामिल थे, जब मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावरों ने परिसर में गोलीबारी की थी। हमले के बाद, दुकान मालिक को एक अज्ञात विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल आया, जिसमें 20 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। बरामदगी में एक .32 कैलिबर पिस्तौल और ज़िंदा कारतूस मिले। Punjab Police Ind संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 14, 2026

Punjab News

मार्च 14, 2026

Punjab News

मार्च 14, 2026

Punjab News

मार्च 14, 2026

Punjab News

मार्च 14, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 14, 2026