CM Bhagwant Mann: पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस लगातार बड़े अभियान चला रही है। राज्य सरकार ने दावा किया है कि अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत अब तक 36 हजार से अधिक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिल रहा है। 36 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा नशे को लेकर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, पूरे राज्य में गैंगस्टर्स के साथियों से जुड़ी पहचानी और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। 571 रेड की गईं।358 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। 3 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟒𝟑 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations linked to associates of gangsters across the state.
✔️… pic.twitter.com/CmObCv3lQj
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) June 13, 2026
6 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 36,381 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।गुमनाम रूप से जानकारी दें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
नशे के खिलाफ भी पुलिस का एक्शन जारी
गौरतलब है कि नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। अभी तक 67 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास की और अग्रसर है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। वहीं राज्य में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम चुकी है।





