CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। अपराध के खिलाफ राज्य में काफी हद तक कमी देखी जा रही है। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
दरअसल पुलिस ने अपराध के खिलाफ जारी अभियान के 245वें दिन 520 से अधिक जगहों पर छापेमारी की, वहीं 230 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में नशे और अपराध को लेकर काफी कमी देखी जा रही है। जो एक सकारत्मक संकेत है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। 528 रेड की गईं। 236 लोगों को गिरफ़्तार किया गया।
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟒𝟓 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 528 raids conducted
✔️ 236… pic.twitter.com/XaSdOEc2z0— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 23, 2026
4 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 6 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 72,881 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी दें। एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।
नशे के खिलाफ भी CM Bhagwant Mann का कड़ा रूख
नशे के खिलाफ भी CM Bhagwant Mann सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि अभी तक 75000 से अधिक ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसा जा चुका है। इसके साथ ही हर रोज बड़ी संख्या में छापेमारी और गिरफ्तारियां की जा रही है। सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके साथ हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। जिसका असर साफ तौर पर दिख रहा है।







