---Advertisement---

‘रिश्तों की कीमत…’ सिर्फ स्कीम नहीं है CM Bhagwant Mann के लिए पंजाब की महिलाओं का सम्मान, जानिए क्या कहा

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। वहीं इस सबके बीच कैबिनेट मिनिस्टर ने बताया कि सरकार के लिए यह सिर्फ स्कीम नहीं है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2026 12:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की महिलाओं के लिए लगातार काम कर रही मान सरकार उनके हित का ध्यान रखने में पीछे नहीं रहती हैं। हर महीने सत्कार राशि उन्हें प्रदान किया जाता है ताकि वह खुद को आत्मनिर्भर बना सके। इस सबके बीच कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि सीएम भगवंत मान के लिए यह सिर्फ एक स्कीम नहीं है बल्कि उनके रिश्तों की समझ है।पंजाब की महिलाओं को सरकार की तरफ से हर महीने पैसे प्रदान किया जा रहे हैं जो कहीं ना कहीं उनके लिए हितकारी साबित हो रहा है। आइए जानते हैं इस सबके बीच मुख्यमंत्री की तरफ से कैबिनेट मिनिस्टर ने क्या कहा है।

कैसे पंजाब की महिलाओं के साथ रिश्ते में बंधे सीएम भगवंत मान

कैबिनेट मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि “माताओं और बहनों का सम्मान सिर्फ़ एक स्कीम नहीं, बल्कि रिश्तों की कीमत है। अगली सम्मान राशि जल्द ही आप तक पहुंचेगी। 80 लाख परिवारों को यह फ़ायदा देकर मुख्यमंत्री भगवंत मान जी हर माँ-बहन के साथ एक बेटे और भाई की तरह खड़े हैं।” यह सच है कि पंजाब की महिलाओं के लिए एक के बाद एक हितकारी योजना से मुख्यमंत्री की तरफ से जारी किया जाता है जहां सत्कार राशि उन्हें प्रदान की जाती है। छोटी सी राशि उनके जीवन को एक अलग मोड़ देती है।

CM Bhagwant Mann ने कैसे गृहणी से लेकर छात्राओं तक को दिया अपना साथ

इसके अलावा पंजाब की छात्राएं अपनी शिक्षा पूरी कर सके इसके लिए भी सरकारी स्कूल में हर सुविधाओं का ख्याल रखा जाता है। पंजाब की बेटियां स्पोर्ट्स में नाम कमा सके इसके लिए भी लगातार काम किया जा रहा है। पंजाब की बेटियों को सीएम भगवंत मन की तरफ से 1000-1500 रुपये हर महीने दिए जाते हैं ताकि वह अपनी पढ़ाई और खर्च के लिए किसी पर निर्भर ना रहे। वहीं घर के कामकाज में गृहणी इस पैसे का इस्तेमाल कर सके। सरकार के मुताबिक यह महिलाओं को अमीर बनाने के लिए नहीं बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की तरफ कदम है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 22, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 22, 2026

IIT Bombay Suicide Case

सितम्बर 22, 2026