---Advertisement---

CM Mann ने शायराना अंदाज में बादल पर साधा निशाना, कहा- ‘ईमानदारी की इतनी मिसालें भी मत दीजिए की सब नाटक लगे’

CM Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही विजिलेंस ने उनसे पूछताछ की थी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 28, 2023 11:32 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 28, 2023 6:07 अपराह्न

CM Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर निशाना साधा है। दरअसल, हाल ही में बादल कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हो गए थे। जिस पर CM मान ने तंज कसते हुए उन्हें दलबदलू बताया है।

उन्होंने शायराना अंदाज में उन पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ” मनप्रीत बादल जी ईमानदारी की इतनी मिसालें मत दीजिए.. मुझे आपके बगीचों की परवाह नहीं.. अपनी गाड़ी खुद चलाना.. टोल टैक्स देना.. ये सब नाटक.. अपनी भाषा में शेयर करें.. जवाब का इंतजार।”

CM मान ने आगे लिखा, “तू इधर उधर की न बात कर यह बता कि काफिला क्यूं लुटा, मुझे रहजनों से गिलना नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है।”

‘मंत्री रहते मैंने किसी सुविधा का नहीं उठाया लाभ’

बता दें की मनप्रीत बादल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री रहे हैं। वित्त से ही जुड़े एक मामले में विजिलेंस उनसे पूछताछ कर रही है। कुछ दिनों पहले जब उनसे पूछताछ हुई थी तो उन्होंने कहा था कि जब वह वित्त मंत्री थे तो उन्होंने किसी भी सरकारी सुविधा का लाभ नहीं उठाया था।

उन्होंने कहा था कि वह 9 साल वित्त मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी डीजल-पेट्रोल, हवाई-रेल टीकट, होटल का किराया और मेडिकल सुविधाओं का लाभ नहीं उठाया। उन्होंने कहा था की उनके पास बस 3 मोटरें है, जिनका बिल वह खुद भरते हैं। जबकि, राज्य में किसानों का बिजली बिल तक माफ है, लेकिन उन्हें ये सुविधा भी नहीं मिलती।

‘राज्य को बर्बाद करने वालों के साथ मिलीभगत’

वहीं, मनप्रीत बादल की इस टिप्पणी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पलटवार करते हुए कहा था कि वह लंबे समय तक राज्य के वित्त मंत्री रहे, लेकिन उनके कार्यकाल राज्य को कुछ नहीं मिला। CM मान ने कहा था कि राज्य को बर्बाद करने वालों के साथ उनकी मिलीभगत थी, जिस वजह से आज पंजाब की ये हालत है।

उन्होंने कहा था कि उनके समय राज्य का खजाना हमेशा खाली रहा। जिस वजह से जनकल्याणकारी नीतियों पर पैसा खर्च नहीं हो पाया। उन्होंने कहा था कि उनके समय जनता के पैसों की अंधाधुंध लूट हुई और जनता को कुछ भी नहीं मिला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026