---Advertisement---

छात्रवृत्ति घोटाले में CM Bhagwant Mann ने की बड़ी कार्रवाई,6 अधिकारियों को किया बर्खास्त,आखिर क्या है पूरा मामला

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार राज्य में फैले हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को उन्होंने एससी पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल 6 बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन 6 लोगों ने छात्रवृत्ति के लिए सरकार की तरफ ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 17, 2023 2:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार राज्य में फैले हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए अलग-अलग तरह के तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को उन्होंने एससी पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल 6 बड़े अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इन 6 लोगों ने छात्रवृत्ति के लिए सरकार की तरफ से दिए हुए पैसों को अपने जेब में डाल लिया था। बताया जा रहा है यह घोटाला 39 करोड़ रुपए का है। इन निलबिंत अधिकारियों में 4 अधिकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग से थे और 2 वित्त विभाग में काम करते थे। ऐसे में आप सरकार के द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में इन अधिकारियों के ऊपर बड़ी गाज गिरी है।

कांग्रेस सरकार में हुआ था घोटाला

एससी पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाला कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में हुआ था। उस समय पंजाब के न्याय मंत्री साधु सिंह धर्मसोत थे। इसी दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव (सामाजिक न्याय) कृपा शंकर सरोज ने उनपर 55. 71 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया था। उस समय यह दावा किया गया था कि निजी संस्थानों को 16.91 करोड़ सरकार ने गलत तरीके से वितरित किया है। वहीं इस घोटाले की जांच भी सीबीआई के द्वारा करवाई जा रही थी, ऐसे में सीएम भगवंत मान ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ें: CM Mann ने वाहन स्वामियों को दिया बड़ा तोहफा, होगी लाखों की बचत, जानें…

‘नोटिंग पेज’ रिकार्ड से हो गए थे गायब

इस पूरे मामले की जांच पूर्व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीआर बंसल की निगरानी में की जा रही थी। जांच के दौरान न्यायाधीश बीआर बंसल ने बताया था कि अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा रिकॉर्ड किए गए ‘नोटिंग पेज’ पहले ही गायब हैं। वहीं सीएम भगवंत मान से कुर्सी संभालते ही इस घोटाले के जांच के आदेश दिए थे।

ये भी पढ़ें: UP News: गोरखपुर में कलश यात्रा के दौरान हाथी हुआ बेकाबू, कुचले जाने से तीन की मौत, दर्जनों हुए घायल

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026