---Advertisement---

मेगा PTM आयोजन के पीछे आखिर क्या है CM Bhagwant Mann का मकसद, जानिए बच्चों की भलाई के लिए सरकार का संकल्प

CM Bhagwant Mann: मेगा पीटीएम का आयोजन पंजाब के स्कूलों में किया गया और इसे लेकर आखिर कैबिनेट मिनिस्टर ने क्या कहा। क्यों यह सफल रहा है जानिए पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 10, 2026 5:50 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: शिक्षा की दिशा में पंजाब में प्रगति का दौर लगातार जारी है। सरकार की तरफ से एक अलग ही क्रांति की झलक देखी जाती है। वहीं इस सबके बीच सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। इसे लेकर आखिर कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने क्या कहा है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है और कैसे छात्रों के भविष्य को लेकर पीटीएम को जरूरी बताया गया है। यह निश्चित तौर पर शिक्षा की व्यवस्था सुधारने की दिशा में सीएम भगवंत मान की तरफ से एक खास पहल साबित हो सकता है।

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर पीटीएम का क्या है मकसद

डॉ बलबीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “शिक्षा के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य के लिए माता-पिता शिक्षकों और छात्रों के बीच आपसी तालमेल बहुत जरूरी है। गवर्नमेंट सीनियर्स सेकेंडरी स्कूल ट्रिपरी पटियाला में आयोजित पैरेंट टीचर मीटिंग में शामिल होकर मैं छात्रों की बेहतर शिक्षा और उज्जवल भविष्य के बारे में अपने विचार साझा किया।”

बच्चों के भविष्य को लेकर क्या है सीएम मान की अद्भुत पहल

वहीं इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पैरेंट टीचर मीटिंग से जुड़े मेगा पीटीएम में पंजाब के सभी 23 जिलों के 19200 सरकारी स्कूल में लगभग 25 लाख माता-पिता अध्यापकों के साथ बच्चों की पढ़ाई और उनकी प्रगति पर चर्चा की। इसके साथ ही बताया जाता है। मान सरकार मेगा पीटीएम के जरिए माता-पिता और शिक्षकों के बीच एक बेहतर तालमेल बनाकर छात्रों के प्रदर्शन और उनके सर्वांगीण विकास को एक नई दिशा दे रही है। बैठक में शामिल कैबिनेट मंत्रियों ने माता-पिता और शिक्षकों से बच्चों की भलाई के लिए मिलकर जिम्मेदारी उठाने का आह्वान किया।

यह सच है कि पंजाब के सरकारी स्कूल में सीएम भगवंत मान की वजह से विदेशी लेवल की न सिर्फ पढ़ाई हो रही है बल्कि सुविधा भी मिल रही है। यह कहीं ना कहीं शिक्षा की दिशा में एक जबरदस्त बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 10, 2026

Rain Alert 11 October 2026

अक्टूबर 10, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 10, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 10, 2026