---Advertisement---

CM Mann: मुख्यमंत्री  मान ने फाजिल्का ज़िले में बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा राशि के चेक सौंपे

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि साधारण व्यक्ति के पुत्र को मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा करने का मौका मिला परन्तु रिवायती राजनैतिक पार्टियाँ इसको सहन नहीं कर पा रहीं जिस कारण वे उनके खि़लाफ़ झूठा प्रचार कर रही हैं।आज यहाँ बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों को मुआवज़ा ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 20, 2023 9:33 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि साधारण व्यक्ति के पुत्र को मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा करने का मौका मिला परन्तु रिवायती राजनैतिक पार्टियाँ इसको सहन नहीं कर पा रहीं जिस कारण वे उनके खि़लाफ़ झूठा प्रचार कर रही हैं।आज यहाँ बाढ़ प्रभावित इलाकों के निवासियों को मुआवज़ा वितरित करने के मौके पर इक्ट्ठ को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती राजनैतिक पार्टियों के पंजाब और लोक विरोधी स्टैंड के कारण राज्य के लोग अब इन पार्टियों पर भरोसा नहीं करते। उन्होंने कहा कि राज्य के बुद्धिमान और बहादुर लोगों ने साल 2022 के विधान सभा मतदान के दौरान इन पार्टियों को करारी हार दी जिस कारण यह पार्टियाँ अब बौखलाहट में हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन पार्टियों के नेता लोगों को गुमराह करने के लिए अब आपस में सांठगांठ कर रहें हैं।

मुख्यमंत्री ने फाजिल्का ज़िले में बाढ़ पीड़ितों को मुआवज़ा राशि के चैक सौंपे

मुख्यमंत्री ने इन नेताओं पर तंज़ कसते हुये कहा, ‘‘पहले यह नेता जहाँ भी जाते थे तो इनको हार डाल कर स्वागत होता था परन्तु अब मतदान में हरा कर इन ‘स्वागत’ किया जाता है।“ उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने इस बार साधारण घरों के बेटे-बेटियों को अपने नुमायंदे चुना जो लगन और समर्पित भावना से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं जबकि इसके उलट यह रिवायती पार्टियाँ सत्ता में होते हुये अपनी ज़िम्मेदारी सही ढंग से निभाने में बुरी तरह नाकाम रही।

ये भी पढ़े: CM Kejriwal ने दिए रणनीति बदलने के संकेत, 2024 में मिलकर करेंगे मोदी का आखेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती पार्टियों के नेताओं ने अपने संकुचित राजनैतिक हितों के लिए राज्य के संसाधनों को अंधाधुन्ध लूटा। भगवंत मान ने कहा कि जिस समय पर राज्य बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नौजवानों के धढ़ा-धड़ विदेश जाने समेत अन्य समस्याओं के साथ जूझ रहा था तो यह नेता ग़ैर- कानूनी ढंग से अपनी तिजौरियां भरने में जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि इन्होंने राज्य और लोगों की परवाह किये बिना अपने महल और कारोबारी साम्राज्य खड़ा किया।

रिवायती पार्टियों की तरफ से पंजाब और लोक विरोधी पैंतरा अपनाने पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने राज्य की तरक्की और ख़ुशहाली को रास्ते से उतार कर पंजाब के रास्ते में काँटे बीजे। उन्होंने कहा कि राजनैतिक नेताओं ने ख़ुदगर्ज़ी के लिए राज्य को संकट की भट्टी में झोंक दिया। भगवंत मान ने कहा कि इन नेताओं के हाथ राज्य के विरुद्ध किये गुनाहों के साथ रंगे हुए हैं और पंजाब की पीठ में छुरा मारने वाले इन नेताओं को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बादल लम्बा समय राज्य के वित्त मंत्री रहे परन्तु वह दावा हमेशा राज्य का ख़ज़ाना खाली होने का करते रहे। उन्होंने कहा कि राज्य की भलाई के लिए वित्त मंत्री के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारी निभाने से नाकाम रहने के बाद अब वह भाजपा के बेड़े में सवार हो गए हैं। भगवंत मान ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री के पास उर्दू की शेयरो-शायरी से बिना राज्य की भलाई और यहाँ तक कि भाजपा के लिए भी तिनका भर भी नहीं होना।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिस किसी ने भी जनता का एक रुपया भी लूटा है, उसे लोगों के सामने जवाबदेह बनाया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि वह ऐसीं सभी लूटों का पर्दाफाश करेंगे और कानून के मुताबिक सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

ये भी पढ़े: ‘अखिलेश  मेरे नेता हैं, सपा मेरी पार्टी है’- बोले Shivpal Singh Yadav

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026