---Advertisement---

‘पंजाब में नहीं रुकेगी विकास की रफ्तार’, जानें क्यों दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने पंजाब वासियों को दी बधाई

CM Arvind Kejriwal: पंजाब में नए मोहल्ला क्लीनिकों के खुलने पर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब वासियों को बधाई दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 14, 2023 1:44 अपराह्न

CM Arvind Kejriwal
Follow Us
---Advertisement---

CM Arvind Kejriwal: पंजाब में नए मोहल्ला क्लीनिकों के खुलने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब वासियों और CM भगवंत मान को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए AAP सरकार लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य ढांचे को और बेहतर करने के लिए उसमें सुधार किए जा रहे हैं।

‘विकास की नई कहानी लिख रहा पंजाब’

CM केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में विकास की नई कहानी लिखी जा रहा है। जिसकी रफ्तार कम नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने AAP (Aam Aadmi Party) को बेहतर भविष्य के लिए चुना है। पंजाब की जनता को हम पर एक भरोसा है, जिसे हम टूटने नहीं देंगे। AAP पर जनता का भरोसा इसी तरह कायम रहेगा।

‘अब नहीं रूकेगी पंजाब की रफ्तार’

CM केजरीवाल ने ट्वीट कर ये बधाई दी है। उन्होंने लिखा, “पंजाब में अब नहीं रुकेगी विकास की रफ्तार। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर पंजाब में 76 नए आम आदमी क्लीनिक और शुरू हो रहे हैं। पंजाब अब रूकेगा नहीं… क्योंकि पंजाब के लोगों ने एक बेहतर भविष्य को चुना है। मान साहब और पंजाब के सभी लोगों को बधाई।”

पंजाब को 76 मोहल्ला क्लीनिकों की सौगात

बता दें कि पंजाब की मान सरकार ने प्रदेश की जनता को 76 आम आदमी क्लीनिक यानी मोहल्ला क्लीनिकों की सौगात दी है। स्वतंत्रता दिवस की 76वीं सालगिरह पर CM भगवंत मान ने आज (14 अगस्त, सोमवार) ये मोहल्ला क्लीनिक पंजाब वासियों को समर्पित किए।

मोहल्ला क्लीनिकों की संख्या अब 659 पहुंची

उन्होंने लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए रिबन काटकर प्रदेश भर में बने 76 मोहल्ला क्लीनिक जनता के नाम किए। इस दौरान उन्होंने संगरूर जिले के धुरी में स्थित गांव राजोमाजरा में खुले मोहल्ला क्लीनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने क्लीनिक में मौजूद डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों से भी बात की और उनका फीडबैक लिया। इन नए क्लीनिकों के खुलने के बाद अब पंजाब में 659 मोहल्ला क्लीनिक हो गए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026