---Advertisement---

Bhagwant Mann: SSF से लेकर स्कूल ऑफ एमिनेंस और CM Di Yogshala तक, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार करेगी सरकार

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार नए साल में नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में विस्तार करने वाली है। 'AAP Punjab' के आधिकारिक एक्स हैंडल से वर्ष 2024 में मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों का एक संक्षिप्त ब्योरा दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 2, 2025 5:49 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार नए साल में नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में विस्तार करने वाली है। ‘AAP Punjab‘ के आधिकारिक एक्स हैंडल से वर्ष 2024 में मान सरकार द्वारा किए गए कार्यों का एक संक्षिप्त ब्योरा दिया गया है। इसमें सड़क सुरक्षा फोर्सा के गठन से लेकर स्कूल ऑफ एमिनेंस, सीएम दी योगशाला, खेडा वतन पंजाब दिया, मालवा कैनाल, आम आदमी क्लिनिक आदि जैसे कार्यों का जिक्र है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का कहना है कि पंजाब सरकार नए साल में नए चुनौतियों को पार करने और नागरिकों को और अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।

नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार करेगी Bhagwant Mann सरकार!

भगवंत मान सरकार ने वर्ष 2024 में नया आयाम हासिल करते हुए कई कीर्तिमान रचे हैं। AAP के आधिकारिक हैंडल से सरकार की उपलब्धियों की एक सूची भी जारी की गई है। इसमें स्कूल ऑफ एमिनेंस से लेकर सड़क सुरक्षा फोर्स, सीएम दी योगशाला आदि जैसे मुहिम का जिक्र है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann का कहना है कि न्यू ईयर 2025 में नागरिकों को मिलने वाले सुविधाओं में विस्तार होगा। नागरिकों के लिए पहले की तुलना में बेहतर परिवहन सेवा, शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया जाएगा।

किसानों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक कैसे पहुंच रही भगवंत मान सरकार की योजना!

सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में AAP सरकार की योजनाएं पंजाब के किसानों से लेकर युवाओं, महिलाओं, छात्रों और बुजुर्गों तक आसानी से पहुंच रही है। Punjab सरकार द्वारा जनवरी 2024 में गठित की गई सड़क सुरक्षा फोर्स ने हजारों की संख्या में लोगों के जान बचाए हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस के माध्यम से आज योग्य छात्र गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। जून 2024 में Bhagwant Mann सरकार द्वारा शुरू हुई “सीएम दी योगशाला” भी नागरिकों के लिए बेहतर है।

यहां तैनात योग शिक्षक महिलाओं से लेकर बुजुर्गों और अन्य सभी वर्गों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। सरकार ने किसानों के हित का ध्यान रखते हुए 16 टोल प्लाजा बंद किए हैं जिससे आर्थिक बचत हो रही है। वहीं पंजाब गन्ना की कीमत 401 रुपए प्रति क्विंटल तक करने वाला देश का पहला राज्य बना है। छात्रों की सुविधा का ध्यान रखते हुए भगवंत मान सरकार ने 117346 SC छात्रों के लिए ‘पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति’ के तहत 91.46 करोड़ वितरित किए हैं। वहीं राज्य भर में 8 यूपीएससी कोचिंग सेंटरों का उद्घाटन किया गया ताकि युवा अपने सपनों को साकार कर सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026