---Advertisement---

रंगला पंजाब बनाने की दिशा में Bhagwant Mann सरकार का कदम। महिलाओं के साथ युवाओं के लिए नई योजना को मंजूरी, खुले अवसरों के द्वार

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सूबे में विकास को गति देने का काम कर रही है। इस क्रम में युवाओं से लेकर महिलाओं तक के हित का ख्याल रखा जा रहा है और नई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 30, 2026 2:05 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को सशक्त बनाने और देश के अग्रिम राज्यों की कतारों में लाने के लिए मान सरकार लगातार प्रयासरत है। इस क्रम में सूबे की जनता के लिए तमाम ऐलान किए जा रहे हैं। हाल ही में सीएम भगवंत मान की सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ को मंजूरी दी है। इसके तहत महिलाओं के लिए मासिक अनुदान का प्रावधान है। वहीं युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए तमाम सरकारी नौकरी की भर्ती को हरी झंडी दिखाई गई है। स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विस्तार हुआ है। ये सारे कदम रंगला पंजाब बनाने की दिशा में उठाए गए हैं।

महिलाओं के साथ युवाओं के लिए Bhagwant Mann सरकार ने नई योजना को दी मंजूरी!

मान सरकार ने महिलाओं के साथ युवाओं के हितों को भी ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं को मंजूरी देने का काम किया है।

सीएम भगवंत मान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस संदर्भ में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया है कि उनकी सरकार द्वारा लॉन्च की गई ‘मांवां-धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं को 1000–1500 रुपए प्रति माह का अनुदान दिया जाएगा। युवाओं के हित को ध्यान में रखते हुए भगवंत मान सरकार ने योजना विभाग में 70 सीधी भर्तियों को हरी झंडी दी है। PSPCL और PSTCL में भर्ती नियमों में बदलाव तथा पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर बिल 2026 लाने को मंजूरी दी। साथ ही सतलुज नदी की डी-सिल्टिंग और झारखंड कोल माइंस के लिए स्टाफ भर्ती को मंजूरी दी।

रंगला पंजाब की नींव मजबूत करने की दिशा में उठाए कदम!

भगवंत मान सरकार द्वारा ये सारे कदम रंगला पंजाब की नींव और मजबूत करने की दिशा में उठाए गए हैं। इससे सूबे में अवसरों के तमाम द्वार खुल रहे हैं। आर्थिक अनुदान पाकर सशक्त हो रही महिलाएं पंजाब के विकास में अधिक योगदान देने का काम कर रही हैं। इतना ही नहीं, युवा वर्ग नौकरी हासिल कर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखने के साथ रंगला पंजाब की नींव को मजबूत करने का काम कर रहा है। ये दर्शाता है कि कैसे भगवंत मान सरकार पंजाब के विकास को गति देने का काम कर रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

Shehbaz Sharif

मई 26, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 26, 2026

US-Iran-War

मई 26, 2026