---Advertisement---

Punjab News: CM मान की किसानों से अपील, कहा- बिना उचित कारण न करें प्रदर्शन

Punjab News: पंजाब में किसानों के प्रदर्शन और पराली जलाने को लेकर CM भगवंत मान ने किसानों से नाराजगी जाहिर की है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 12, 2023 2:02 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संगरूर के एक कार्यक्रम में किसानों से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने किसानों को बात-बात पर धरना प्रदर्शन न करने को कहा है। मान ने कहा कि बटाला में हुए सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की नाड़ से लगी आग में जलकर मौत हो गई। पूछा कि उस युवक के लिए किसी किसान जत्थेबंदी ने धरना क्यों नही लगाया ? CM मान ने कहा कि मनाही के बावजूद भी अब भी जगह-जगह नाड़ में आग लगाई जा रही है। किसान पंजाब का वातावरण ठीक नहीं होने देना चाहते.

पराली जलाने से वातावरण हो रहा प्रदूषित

नाड़ में लगाई जाने वाली आग को लेकर सीएम मान ने कहा कि किसान अगर सरकार का साथ दें तो समस्या का हल निकाला जा सकता है लेकिन ऐसा लगता है कि किसान सरकार को ही हराना चाहते है। लेकिन ऐसा करने से सबसे ज्यादा नुकसान तो किसानों के पारिवारिक सदस्यों को ही होता है और पर्यावरण भी प्रदूषित होता है।

ये भी पढ़ें: International Nurses Day पर CM केजरीवाल ने दी बधाई, कुछ यूं जताया आभार

धरनाकारी पहले वजह देखते थे, अब जगह देखते हैं

CM भगवंत मान ने कहा कि पहले यदि किसी जत्थेबंदी ने धरना लगाना होता था तो वह वजह देखा करते थे। लेकिन आजकल जगह देखी जाती है। जहां जगह मिली, वहीं चादर बिछा लेते हैं और मांग बाद में देखी जाती हैं, केवल धरना लगा दिया जाता है। मान ने पंजाब के विकास के लिए सरकार का सहयोग मांगा।

CM मान ने की तेलंगाना की तारीफ

सीएम मान ने तेलंगाना की तारीफ कर उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पर टोबे के डैम बनाकर 200-250 एकड़ में बारिश के पानी से सिंचाई करते है। ट्यूबवैल नहीं चलने दिए जाते. इसकी वजह से वहां भूजल स्तर पौने 3 मीटर ऊपर आ गया है। उन्होंने कहा कि वहां तो डॉक्टरों की भी हर तीन महीने बाद क्लास लगाई जाती है। इसके अलावा सीएम मान ने पानी-बिजली की बचत के लिए फसल की किस्म भी सुझाई।

ये भी पढ़ें: Wrestler Protest मामले में SIT के सामने पेश हुए बृजभूषण सिंह, सभी आरोपों को बताया झूठा

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026