---Advertisement---

रंग ला रही मान सरकार की मुहिम! हर दिन 32 युवा पहुंच रहे नशा मुक्ति केंद्र, नए पंजाब की दस्तक से सूबे में खुशहाली की लहर

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली AAP सरकार की मुहिम रंग ला रही है। अब पंजाब के हजारों युवा नशे की चंगुल से बाहर निकलकर नशा मुक्ति केन्द्र पहुंच रहे है। इससे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में खुशहाली की लहर दौड़ पड़ी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 7, 2025 2:04 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की एक मुहिम रंग ला रही है और हजारों परिवारों में खुशी की लहर दौड़ने का कारण बनी है। यहां बात नशा मुक्ति को लेकर छिड़े अभियान के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान का ड्रीम मिशन है कि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाए और सूबे की तस्वीर बदली जाए। इस दिशा में नशा मुक्ति केन्द्र बनवाकर मान सरकार युवाओं को नशे की चंगुल से बाहर निकाल रही है। Bhagwant Mann सरकार के इस मुहिम का असर ये है कि अब औसतन 32 युवा हर दिन पंजाब के विभिन्न हिस्सों में स्थित नशा मुक्ति केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। ये सिर्फ अभियान की सफलता नहीं, बल्कि नए पंजाब की दस्तक है जिससे संपूर्ण सूबे में खुशहाली की लहर दौड़ पड़ी है।

पंजाब में रंग ला रही Bhagwant Mann सरकार की मुहिम

नशे के खिलाफ जारी जंग एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। पंजाब सरकार के आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो 2024-25 में अब तक 11603 लोगों ने नशे से बाहर निकलने का रास्ता चुना है। औसतन 32 युवा हर दिन नशा मुक्ति केंद्र पहुंच कर नशे की चंगुल से निकलने का प्रयत्न कर रहे हैं। ये भगवंत मान सरकार की सफलता को दर्शाता है। दावा किया जा रहा है कि ये सिर्फ आंकड़े नहीं है, बल्कि ये एक नए पंजाब की दस्तक है जो संपूर्ण सूबे में खुशहाली की लहर दौड़ने का कारण बनी है।

नशा मुक्ति अभियान को रफ्तार दे रही पंजाब सरकार

मान सरकार लगातार नशा मुक्ति अभियान को रफ्तार दे रही है। इस दिशा में सूबे के विभिन्न हिस्सों में नशा मुक्ति केन्द्र बनवाए गए हैं। सीएम Bhagwant Mann और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सराहनीय कदम बढ़ाते हुए स्कूलों में नशे के खिलाफ पढ़ाई का उद्घाटन भी किया है। पंजाब सरकार की कोशिश है कि सूबे से नशे को पूर्णत: समाप्त किया जाए। इस दिशा में जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के खिलाफ जागरुक करना भी है। भगवंत मान सरकार की पूरी कोशिश है कि कैसे भी कर पंजाब से नशा नामक बला को समाप्त किया जाए, ताकि युवाओं का भविष्य उज्जवल हो।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 9 July 2026

जुलाई 8, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 8, 2026

Delhi News

जुलाई 8, 2026

Rain Alert 9 July 2026

जुलाई 8, 2026

कल का मौसम 9 July 2026

जुलाई 8, 2026

Lucknow Kanpur Expressway

जुलाई 8, 2026