---Advertisement---

तपती गर्मी के बीच पंजाब-हरियाणा में बूंदा-बांदी के आसार, किसानों को भी होगा फायदा; चेक करें IMD की ताजा रिपोर्ट

Punjab-Haryana Weather Update: उत्तर भारत के दो प्रमुख कृषि प्रधान राज्य हरियाणा व पंजाब में इन दिनों धान की बुआई शुरू होने वाली है। हालाकि इस बीच भीषण गर्मी का दौर भी जारी है और लोगों को चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 20, 2024 6:26 अपराह्न

Punjab-Haryana Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Punjab-Haryana Weather Update: उत्तर भारत के दो प्रमुख कृषि प्रधान राज्य हरियाणा व पंजाब में इन दिनों धान की बुआई शुरू होने वाली है। हालाकि इस बीच भीषण गर्मी का दौर भी जारी है और लोगों को चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) ने इस दौरान हरियाणा व पंजाब के विभिन्न हिस्सों में मौसम की आगामी स्थिति को देखते हुए पूर्वानुमान जारी किए हैं। इसके तहत आगामी कल यानी 21 जून को हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम व झज्जर जैसे इलाको में हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार हैं। वहीं पंजाब के बरनाला, फरीदकोट, फजलिका, गुरुदासपुर, मानसा, मुक्तसर व रोपड़ जैसे इलाकों में बूंदा-बांदी के आसार जताए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि बारिश की बूंदे किसानों के लिए भी लाभवान्वित हो सकेंगी और धान की बुआई में मदद मिल सकेगा।

तपती गर्मी से मिल सकती है राहत

पंजाब व हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार के साथ ही राहत की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी व झज्जर जैसे इलाको में 21 जून को हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार हैं तो वहीं अंबाला, सोनीपत, पानीपत व रोहतक जैसे इलाको में काले बादल छाए रहने के आसार हैं। दावा किया जा रहा है कि अगर IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम में बदलाव दर्ज किया गया तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

पंजाब की बात करें तो यहां बरनाला, फरीदकोट, फजलिका, गुरुदासपुर, मानसा, तरन-तारन, तपा, मुक्तसर व रोपड़ जैसे इलाको में 21 जून यानी आगामी कल हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं अमृतसर, कपूरथला, फतेहगढ़, पटियाला व पठानकोट जैसे इलाको में काले बादल छाए रहने के आसार हैं। दावा किया जा रहा है कि अगर पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश की बूंदे दर्ज की गईं तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।

किसानों के लिए लाभकारी होगी बारिश

पंजाब के साथ हरियाणा व उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में 20 जून के बाद धान की बुआई शुरू होगी। ऐसे में किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी की अत्यंत आवश्यकता होगी। दावा किया जा रहा है कि यदि आगामी कल या दो-चार दिनों में पंजाब-हरियाणा में बारिश दर्ज की गई तो खेती के अनुकूल माहौल बन सकेगा और खेतों में नमी आने के बाद धान की बुआई आसान होगी जिससे किसान लाभवान्वित हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026