---Advertisement---

Punjab News: रक्षाबंधन पर CM Mann ने दिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, 5714 बहनों को दिया नियुक्ति पत्र

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रक्षाबंधन के पर्व पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया। इस दौरान उन्होंने 5,714 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। ऐसे में बहनों ने भी मंच पर जाकर सीएम मान को राखी बांधा।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 31, 2023 2:19 अपराह्न | Updated: सितम्बर 3, 2023 1:00 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने चौतरफा विकास की नींव पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया। खबरों की मानें तो भगवंत मान ने 5,714 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (Guru Nanak Dev University) में लोगों और स्पेशल रूप से बहनों को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने इस दौरान सबसे पहले राखी पर बहनों को बधाई सन्देश दिया। जिसके बाद में बहनों ने भी प्रदेश की मुखिया की कलाई में राखी बांधी।   

मुख्यमंत्री ने बांधा समां तो बहनों ने बांधी राखी 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राखी के अवसर पर अमृतसर के गुरु नानक देव विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने  कार्यक्रम के दौरान 5,714 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया। इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा- “आगे आने वाले दिनों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए पंजाब सरकार कल्याणकारी कदम उठाएगी। पंजाब  तेजी से विकास कर रहा है हम उस दिशा में काम कर रहे हैं।”  

भगवंत मान ने ट्वीट के माध्यम से दी जानकारी –

भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा, ”आज खास दिन है इस वजह से हम 5714 बहनों को नियुक्ति पत्र देकर पंजाब सरकार के परिवार का हिस्सा बना रहे हैं… जैसे सेना अपने जवानों का ख्याल रखती है, वैसे ही हर जिंदगी का ख्याल रखना हमारा कर्तव्य है सरकार।”

बहनों के लिए खास सन्देश

“मुझे अभी राखी बनानी है… मेरी छोटी बहन ही नहीं… पंजाब की लाखों बहनें, मेरी बहनें… एक धागे का हमारे जीवन में बहुत महत्व है… एक धागे पर कई रिश्ते टिके होते हैं।”

पंजाब सरकार की तरफ से आया ट्वीट 

“राज्य में महिलाओं को राखी (रक्षा बंधन) के उपहार में, मुख्यमंत्री @भगवंतमान राज्य के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में 5714 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। राज्य स्तरीय समारोह में सभा को सम्बोधित करते हुए”

https://twitter.com/PunjabGovtIndia/status/1696890453470114105?s=20

“सीएम ने दोहराया कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम ने कहा कि राज्य के युवाओं की असीम ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए पंजाब सरकार ने 35,000 से अधिक युवाओं को नौकरियां दी हैं.”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026