---Advertisement---

Punjab News: CM मान ने किया बड़ा ऐलान, अब राज्य के 65000 से अधिक व्यापारियों को होगा सीधा लाभ

Punjab News: पंजाब में मान सरकार ने 65000 से अधिक व्यापारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से कारोबारियों को सीधा फायदा होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 30, 2023 3:52 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब (Punjab News) में मंगलवार 28 नवंबर को दो दिन का शीत विधानसभा सत्र शुरू हुआ था। 16वीं विधानसभा का ये पांचवा सत्र था, जो कि काफी हंगामेदार रहा। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई बिलों को पेश किया। पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर कहासुनी का दौर चला। ऐसे में अब गुरुवार 30 नवंबर को एक्स (पहले ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर पंजाब सरकार के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट वीडियो के साथ शेयर की गई है। इस पोस्ट में एक बड़ी जानकारी साझा की गई है। जानें पूरी डिटेल।

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान

पंजाब सरकार ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने वैट बकाएदारों के लिए एक ओटीएस योजना शुरू की है, जिससे राज्य भर के 65000 से अधिक व्यापारियों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत राज्य सरकार को अब तक 1800 आवेदन प्राप्त हुए हैं।‘

https://twitter.com/PunjabGovtIndia/status/1730087975902740661

पंजाब सरकार के अकाउंट से साझा की गई 56 सेकेंड की इस वीडियो से पंजाब के व्यापारियों को काफी बड़ी राहत मिलेगी।

भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

गौरतलब है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की थी। सीएम मान ने विधानसभा सत्र के दौरान केंद्र सरकार पर गंभीर आऱोप लगाए थे। सीएम मान ने कहा था कि ये हैरानी की बात है कि पंजाब ने देश के अनाज उत्पादन में अहम योगदान देने के साथ ही भारतीय सेना में भी सबसे अधिक प्रतिनिधित्व किया है। इसके बाद भी केंद्र सरकार ने राज्य को हमेशा अनदेखा किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 5, 2026