---Advertisement---

पंजाब में पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी अस्पताल को लेकर आई बड़ी अपडेट, नवजात बच्चों के साथ इन मरीजों को मिलेगा इलाज

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बुनियादी सुविधा को लेकर बेहद सजग नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैबिनेट साथी व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह भी इस दिशा में खूब प्रयास करते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 14, 2023 1:05 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब सरकार राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बुनियादी सुविधा को लेकर बेहद सजग नजर आ रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैबिनेट साथी व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह भी इस दिशा में खूब प्रयास करते नजर आ रहे हैं। इस क्रम में बीते दिन स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के मोगा सरकारी अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना और पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी अस्पताल को लेकर बड़ी अपडेट दे दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम जल्द ही मोगा में कार्डियोलॉजी अस्पताल खोलने जा रहे हैं जिससे नवजात बच्चों के साथ कम उम्र के हृदय रोगियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि जिला अस्पतालों में आईसीयू वार्ड खोले जाएंगे और वेंटिलेटर की सुविधा दी जाएगी जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराई जा सके।

“आप पंजाब” हैंडल ने दी जानकारी

पंजाब में पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी अस्पताल को लेकर जानकारी सत्तारुढ़ दल आम आदमी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से सामने आई। आप के आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी गई है कि पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत हो गई है। इसके तहत अब राज्य को पहले पिडियाट्रिक कार्डियोलॉजी अस्पताल मिलने जा रहा है। इस अस्पताल के शुरु होने के साथ ही हृदय रोग से पीड़ित छोटे बच्चों व नवजात शिशुओं को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा सकेगा। दावा किया जा रहा है कि अस्पताल में इस व्यवस्था के शुरु होने के साथ जिन बच्चों के दिल में छेद है या जो बच्चे हृदय संबंधी अन्य रोगों से ग्रसित हैं उनका बेहतर इलाज हो सकेगा।

फंड की कोई कमी नहीं

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अपने बयान के तहत कहा है कि राज्य सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें भरोसा दिया है कि स्वास्थ्य विभाग के फंड में कोई कमी नहीं आएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी स्पष्ट किया है कि पंजाब सरकार राज्य के जिला स्तरीय सरकारी अस्पतालों में भी 10 वेंटिलेटर बेड स्थापित करेगी जिससे स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं में इजाफा हो सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026