---Advertisement---

गैंगस्टरों पर सख्त हुई पंजाब पुलिस, मोगा में खूंखार बंबीहा गैंग के बदमाशों को धर-दबोचा; जानें मुठभेड़ से जुड़ी डिटेल

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। इस कड़ी में गैंगस्टरों पर जमकर कार्रवाई देखने को मिल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आज प्रशासन ने मोगा जिले में मुठभेड़ के दौरान खूंखार बंबीहा गैंग के 3 बदमाशों को पकड़ा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 17, 2023 1:18 अपराह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पंजाब पुलिस राज्य में शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। इस कड़ी में गैंगस्टरों पर जमकर कार्रवाई देखने को मिल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार आज प्रशासन ने मोगा जिले में मुठभेड़ के दौरान खूंखार बंबीहा गैंग के 3 बदमाशों को पकड़ा है। इस दौरान बदमाशों के पास से अवैध हथियार मिलने की खबर भी आ रही है। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस पूरे प्रकरण में खुलासा किया जाएगा।

बंबीहा गैंग के बदमाशों के साथ मुठभेड़

पंजाब पुलिस की ओर से मोगा जिले में प्रशासन और बंबीहा गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस संबंध में पुख्ता जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से सामने आई है। मोगा डीएसपी हरिन्द्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मोगा जिले के हलका निहाल सिंह वाले क्षेत्र में लोपो लिंक रोड पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक ही मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और पुलिस से भागने की कोशिश करने के साथ उन पर फायरिंग भी कर दी। इसके बदले में पुलिस की ओर से भी कार्रवाई की गई जिसमें एक पुलिस के जवान के साथ एक बदमाश घायल हुआ है। हालाकि बदमाशों को पकड़ लिया गया है।

मोगा डीएसपी हरिन्द्र सिंह ने ये भी जानकारी दी है कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शंकर राजपूत, जाशव और नवदीप के रुप में हुई है। प्रशासन का दावा है कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश मंदीप धालीवाल और लकी पटियाल के बंबीहा गैंग से जुड़े हैं। प्रशासन की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरा खुलासा किया जा सकेगा।

गैंग्स्टरों को लेकर सख्त है प्रशासन

पंजाब पुलिस राज्य में कानून व्यवस्था को पूरी तरह के नियंत्रण में रखने के लिए प्रयासरत है। इस कड़ी में पुलिस द्वारा लगातार चिन्हित किए गए नाकों पर चेकिंग की जा रही है। वहीं इस सघन जांच के दौरान ही राज्य में लूट-पाट व ड्रग तस्करी जैसे आपराधिक कृत्यों को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो रही है। पंजाब पुलिस अपराधियों से अपील कर रही है कि वे अवैध कार्यों को छोड़कर राज्य में शांति व्यवस्था स्थापित करने में प्रशासन की मदद करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

Holi 2026

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 3, 2026