---Advertisement---

Punjab News: पंजाब में Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा की धूम, Chandigarh से Bathinda तक निकलेंगी शोभायात्राएं

Punjab News: देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को आयोजित किए गए प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम मची है। हिंदू संगठनों के साथ सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले लोग बढ़-चढ़ कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनना चाह रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 21, 2024 1:36 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों अयोध्या राम मंदिर (Ram Mandir) में 22 जनवरी को आयोजित किए गए प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धूम मची है। हिंदू संगठनों के साथ सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले लोग बढ़-चढ़ कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनना चाह रहे हैं। रामभक्तो का मानना है कि बड़े संघर्ष के बाद रामलला की भव्य प्रतिमा मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की जा रही है। ऐसे में इस अवसर को और खास बनाने के लिए धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन के साथ शोभायात्राएं भी निकाली जा रही है।

पंजाब (Punjab News) के विभीन्न हिस्सों के लोग भी इस आयोजन को लेकर खास उत्साहित नजर आ रहे हैं और राज्य में इन दिनों राम नाम की धूम नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार इस खास अवसर पर पंजाब में राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) से लेकर बठिंडा (Bathinda) तक शोभायात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में लोगों को भगवान राम की तस्वीरों वाले झंडे वितरित किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पंजाब राज्य भी उत्साह के एक अलग दौर में प्रवेश कर गया है।

Punjab News: Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा की धूम

देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा की धूम मची है। हिंदू संगठनों के साथ सनातन संस्कृति में आस्था रखने वाले लोग इस क्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शोभायात्राओं का आयोजन कर इस अवसर को और खास बनाने की तैयारी मे हैं। पंजाब राज्य भी इससे अछूता नहीं है और यहां भी लोग शोभायात्राओं के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आगामी कल यानी 22 जनवरी को भी पंजाब (Punjab News) की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) से लेकर बठिंडा (Bathinda) तक के कई इलाको में शोभायात्राओं का आयोजन किया गया है। रामभक्तों द्वारा इस दौरान प्रभु रामलला के जयकारे लगाए जाएंगे व राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के इस खास अवसर को त्योहार के रुप में मनाया जाएगा।

Chandigarh से Bathinda तक निकलेंगी शोभायात्राएं

22 जनवरी को पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) से लेकर बठिंडा (Bathinda) तक जैसे कई इलाको में शोभा यात्रा निकाले जाने की खबर है। इस दौरान रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा के इस खास अवसर को त्योहार के रुप में भी मनाएंगे।

राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ही पंजाब के विभिन्न हिस्सों में दीये और लड्डू बांटे जा रहे हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि वे इस खास अवसर को त्योहार के रुप में मनाने के साथ खुशियां बटोरेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026