---Advertisement---

Punjab News : युद्ध नशों विरुद्ध – मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों से नशों के खिलाफ जंग का अभिन्न हिस्सा बनने की अपील

Punjab News :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 'युद्ध नशों विरुद्ध' मुहिम के तहत नशे की बुराई के खिलाफ छेड़ी गई जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए समस्त पंजाबियों से बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 30, 2025 8:19 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत नशे की बुराई के खिलाफ छेड़ी गई जंग को जन आंदोलन में बदलने के लिए समस्त पंजाबियों से बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की है।

पंजाब सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के रूप में नशों के खिलाफ व्यापक स्तर पर सख्त कार्रवाई शुरू की

एक ऑडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के रूप में नशों के खिलाफ व्यापक स्तर पर सख्त कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पिछली सरकारों के सीधे संरक्षण के कारण नशे की समस्या ने प्रदेश में अपने पैर पसार लिए थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह जंग आम जनता की सक्रिय भागीदारी से ही जीती जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस अभियान में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9779100200 जारी किया है। भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र या शहर में सक्रिय नशा तस्करों से संबंधित कोई भी जानकारी इस व्हाट्सएप नंबर पर साझा करें।

व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और किसी को भी इसका खुलासा नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ इस आर-पार की लड़ाई में जनता का पूरा समर्थन और सहयोग अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी लोगों को इस अभियान का बड़े स्तर पर समर्थन करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने जनता से अपील की कि वे इस हेल्पलाइन नंबर पर नशा तस्करी से जुड़ी जानकारी देकर इस अभियान का अभिन्न हिस्सा बनें।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026