---Advertisement---

Punjab News: सर्दी का बढ़ता कहर! पंजाब के सभी स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान; जानें कब तक बंद रहेंगे विद्यालय

Punjab News: पहाड़ियों से सटे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इस दौरान कहीं तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है तो कहीं तेज हवाओं का झोका सर्दी के क्रम को तेजी से बढ़ा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 22, 2023 2:47 अपराह्न

Punjab News
Follow Us
---Advertisement---

Punjab News: पहाड़ियों से सटे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सर्दी का कहर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। इस दौरान कहीं तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है तो कहीं तेज हवाओं का झोका सर्दी के क्रम को तेजी से बढ़ा रहा है। खबर है कि पंजाब सरकार ने बढ़ती ठंड को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, निजी व मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी स्कूल 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। सरकार की ओर से शिक्षा सचिव कमल किशोर यादव की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

बढ़ रहा सर्दी का कहर

देश के विभिन्न हिस्सों के साथ पंजाब में भी सर्दी का क्रम तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान लुधियाना से लेकर, अमृतसर, पटियाला, फिरोजपुर, गुरुदासपुर, जालंधर, बठिंडा व अन्य जिलों में खूब ठंडी बढ़ी है। पंजाब सरकार की ओर से इसी क्रम में बच्चों को ठंड से बचने के लिए स्कूलों में छुट्टी करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत राज्य के सभी स्कूल 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले सरकार ने सर्दी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर इसे सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक किया था। हालाकि अब सर्दी का क्रम तेजी से बढ़ा है जिसको देखते हुए छुट्टियों का ऐलान किया गया है।

तापमान में हो रही भारी गिरावट

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में गलन बढ़ने के साथ तेज हवा के झोके भी बढ़े है। पंजाब के अमृतसर से लेकर तपा और तरनतारन जैसे जिलों तक भारी सर्दी दर्ज की गई है। ऐसे में आइए हम आपको राज्य के कुछ प्रमुख जिलों में आज के मौसम का ताजा हाल बताते हैं।

जिला (पंजाब)न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
अमृतसर8 डिग्री22 डिग्री
बठिंडा7 डिग्री24 डिग्री
गुरुदासपुर5.4 डिग्री20.9 डिग्री
लुधियाना5 डिग्री23 डिग्री
मोगा5.9 डिग्री22.5 डिग्री
पटियाला6 डिग्री23 डिग्री
तपा6.4 डिग्री22 डिग्री
तरनतारन5 डिग्री22.1 डिग्री

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026