---Advertisement---

Tomato Price Hike: इस रिक्शा चालक ने निकाला धमाकेदार ऑफर, फ्री में दे रहा टमाटर, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त

Tomato Price Hike: पंजाब में एक रिक्शा चालक ने धमाकेदार ऑफर निकाला है। ये रिक्शा चालक लोगों को फ्री में टमाटर बांट रहा है। लेकिन, उसकी एक शर्त भी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 19, 2023 3:44 अपराह्न

Tomato Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Tomato Price Hike: महंगाई के इस दौर में प्याज से ज्यादा लोगों को टमाटर रूला रहा है। चारों तरफ टमाटर को लेकर हा-हा कार मचा हुआ है। घरों से टमाटर अब लगभग गायब हो चुका है। इसकी कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं।

देश के कई राज्यों में टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। ऐसे में अगर कोई आपको टमाटर फ्री में दे तो आप शायद ही ये ऑफर ठुकराएंगे। जी हां, ऐसा ही एक मामला पंजाब से भी सामने आया है, जहां एक ऑटो ड्राइवर लोगों को फ्री में टमाटर बांट रहा है।

फ्री टमाटर के लिए पूरी करनी होगी ये शर्त

चंडीगढ़ में ऑटो रिक्शा चलाने वाले ड्राइवर अरुण ने ये धमाकेदार ऑफर निकाला है। लेकिन, इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है। समाचार वेबसाइट ‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के अनुसार लोगों को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए अरुण ने ये हैरतअंगेज ऑफर निकाला है।

उनकी शर्त के मुताबिक, वे उन्हीं लोगों को फ्री में टमाटर दे रहे हैं जो उनकी ऑटो में सवारी कर रहे हैं। इसमें शर्त ये है की व्यक्ति को पांच बार ऑटो की सवारी करनी होगी, जिसके बाद उन्हें फ्री में 1 किलो टमाटर दिए जाएंगे।

इससे पहले भी निकाल चुके हैं कई ऑफर

बता दें ये पहली बार नहीं है जब अरुण ने कोई ऑफर निकाला हो। वे पीछले 12 सालों से भारतीय सेना के जवानों को मुफ्त में ऑटो-रिक्शा की सेवा दे रहे हैं। इसके अलावा वे गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने का किराया भी नहीं लेते।

अरुण का कहना है कि उनके पास कमाई के लिए सिर्फ ऑटो-रिक्शा है। वे उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका कहना है कि लोगों की सेवा करने में उन्हें बहुत संतुष्टि महसूस होती है, इसलिए वे ऐसे काम करते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026