---Advertisement---

Rafale Deal: पाकिस्तान की नींद उड़ाएगी रक्षा मंत्रालय की ये डील! वायुसेना के बेड़े में शामिल होकर हुंकार भरेंगे सैकड़ों नए फाइटर जेट

Rafale Deal: रक्षा अधिग्रहण परिषद यानी डीएसी ने 114 नए राफेल फाइटर जेट और 6 P-81 विमान की खरीदारी के लिए मंजूरी दी है। भारत की इस डिफेंस डील के अंतिम रूप लेने के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 12, 2026 6:29 अपराह्न

Rafale Deal
Follow Us
---Advertisement---

Rafale Deal: पड़ोसी मुल्क के हुक्मरानों की नींद आज उड़ी होगी। दरअसल, भारत ने अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नई डील के तहत भारत 114 नए राफेल फाइटर जेट खरीदेगा। इतना ही नहीं, भारतीय वायुसेना के बेड़े में 6 P-81 विमान भी शामिल होंगे। इसके लिए डीएसी यानी रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 3.25 लाख करोड़ रुपए की मंजूरी भी दे दी है। भारत की इस राफेल डील से पाकिस्तान जरूर चिंतित होगा। फाइटर जेट की नई खेप वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के बाद भारतीय सेना की ताकत कई गुनी बढ़ जाएगी।

वायुसेना के बेड़े में शामिल होकर हुंकार भरेंगे सैकड़ों नए फाइटर जेट

नई राफेल डील के तहत 114 नए फाइटर जेट वायुसेना के बेड़े में शामिल होंगे। डीएसी ने नई डील के लिए 3.25 लाख करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।अब कैबिनेट कमेटी की अंतिम मुहर का इंतजार है। कैबिनेट कमेटी की मुहर लगते ही भारतीय रक्षा मंत्रालय इस डील को रफ्तार देगी और 114 नए राफेल फाइटर जेट की खरीदारी करेगा। इसके साथ ही 6 P-81 पोसीडॉन विमान भी खरीदे जाएंगे जो समुद्री निगरानी को और मजबूत करेंगे। नई राफेल डील को जब भी अंतिम रूप दिया गया, तब से भारतीय वायु सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।

पाकिस्तान की नींद उड़ाएगी नई Rafale Deal

दुश्मनी मंसूबा लिए सदैव भारत को नुकसान पहुंचाने की जुगत में लगे रहने वाले पाकिस्तान की नींद नई डिफेंस डील से उड़ सकती है। नई डील के तहत 114 राफेल फाइटर जेट वायुसेना के बेड़े में शामिल होने हैं। इस डील को अंतिम रूप मिलते ही वायुसेना की ताकत कई गुनी बढ़ जाएगी। साथ ही 30 स्क्वाड्रन वाली भारतीय वायुसेना के पास 36-37 स्क्वाड्रन हो जाएंगे। जब नए राफेल आसमान में हुंकार भरेंगे, तब पाकिस्तान डर से थर-थर कांपेगा।

भारतीय वायुसेना पहले भी कई मौकों पर पाकिस्तान को धूल चटा चुकी है। बात चाहें उरी सर्जिकल स्ट्राइक की हो या पहलगाम अटैक के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर की। भारतीय वायुसेना ने हर मौके पर पाकिस्तानी सैनिकों को मात दी है। ऐसे में जब वायुसेना के बेड़े में अतिरिक्त राफेल फाइटर जेट शामिल हो जाएंगे, तब इसकी ताकत देखते बनेगी। इस डील के बाद पाकिस्तान पर पहले के मुकाबले और मजबूती से नकेल कसा जा सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 4, 2026

Shashi Tharoor

अप्रैल 4, 2026