---Advertisement---

Rain Alert 14 September 2026: देश के इन हिस्सों में फिर मच सकती है भयावह तबाही, जानें दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कहां है सुनामी आंधी और तूफान की आशंका

Rain Alert 14 September 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की वजह से आफत मचने वाली है और जहां तक हो सके बिना काम के घर से बाहर निकलने से पहले आपको सावधान करने की जरूरत है। आइए जानते हैं आइएमडी ने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2026 5:29 अपराह्न

Rain Alert 14 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 14 September 2026: अगले कुछ घंटे देश के कई शहरों के लिए भारी पड़ने वाला है क्योंकि यहां मौसम का जबरदस्त कहर देखने को मिल सकता है। किन शहरों के लिए आईएमडी की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक झमाझम बारिश की संभावना बताई गई है। आपके यहां मौसम का हाल क्या रहने वाला है जाहिर तौर पर आसमान में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ-साथ लैंडस्लाइड का खतरा देश के अलग-अलग हिस्सों में बताया गया है। आइए जानते हैं आपके यहां मौसम क्या है।

राष्ट्रीय राजधानी के लिए Rain Alert 14 September 2026 की स्थिति

दिल्ली में आने वाले दो-तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है। गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बादलों की आवाजाही देखने को मिल सकती है। दिल्ली के साथ-साथ गुड़गांव में भी सड़क पर पानी भरने के साथ-साथ हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में क्या है बारिश का हाल

उत्तर प्रदेश में मौसम के हाल की बात करें तो पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना के साथ-साथ आंधी की आसार नजर आ रहे हैं। वहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। गाजियाबाद से लेकर वाराणसी, प्रयागराज तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

बिहार और झारखंड में रेन अलर्ट 14 सितंबर 2026 की स्थिति

बिहार में बारिश होने की संभावना बताई गई है जहां पटना से लेकर वैशाली, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी तक हल्की और कहीं तेज बौछारे होने की संभावना जताई गई है। वहीं झारखंड में बारिश का दौर जारी रहने वाला है जहां तेज ओले गिरने की भी संभावना नजर आ रही है। वहीं जल भराव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है

पश्चिम बंगाल से लेकर राजस्थान तक दिखेगी तबाही

पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। ज्यादातर जिलों में मानसून सक्रिय रहने वाला है और ऐसे में कहीं भी निकलने से पहले आपको मौसम विभाग का अलर्ट जान लेना जरूरी है। राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ तक बारिश का खतरा बताया गया है।

बारिश की वजह से पहाड़ी इलाकों में खतरे के संकेत

अगर आप पहाड़ी इलाकों में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उत्तराखंड में बारिश की वजह से भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बताया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। जम्मू कश्मीर में गरज के साथ आंधी और तूफान आने की संभावना है तो इसके साथ ही दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर में भी बारिश का रौद्र रफ्तार देखने को मिलने वाला है।

आईएमडी में यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, त्रिपुरा, असम, मेघालय, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नागालैंड जैसे राज्यों को अलर्ट किया है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 13, 2026

Lucknow News

सितम्बर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 13, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 13, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 13, 2026