---Advertisement---

Rain Alert 2 March 2026: होलिका दहन पर इन राज्यों में भीषण तूफान और बर्फबारी का अलर्ट, चेक करें बिहार में कैसा रहेगा मौसम का हाल; जानें सबकुछ

Rain Alert 2 March 2026: भारतीय मौसम विभाग ने 2 मार्च 2026 (कल) के लिए कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का चेतावनी अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2026 6:48 अपराह्न

Rain Alert 2 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 2 March 2026: भारतीय मौसम विभाग ने 2 मार्च 2026 (कल) के लिए कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का चेतावनी अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट खास तौर पर उत्तर भारत के लिए है, जहाँ मौसम चंद्रग्रहण के समय अस्थिर बने रहने का अनुमान है — जिससे दिनभर कहीं‑कहीं बूंदाबांदी, गरज‑चमक और तेज हवाओं की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शाम तक तेज़ हवाओं और गरज‑चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है, खासकर शाम के समय मौसम अचानक बिगड़ सकता है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल, और जम्मू कश्मीर में भयंकर बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

इन राज्यों में तेज बारिश और हवाओं  का अलर्ट जारी – Rain Alert 2 March 2026

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शाम तक तेज़ हवाओं और गरज‑चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी है। इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है, खासकर शाम के समय मौसम अचानक बिगड़ सकता है।

बिहार के कई हिस्सों में तेज़ बारिश, बिजली गिरने और तूफानी हवाओं के लिए चेतावनी दी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर सतर्क रहने की सलाह है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और तेज़ हवाएं एवं हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है, विशेषकर शाम के समय।

बताते चले कि मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत में एक मौसम प्रणाली सक्रिय हो रही है, जिसके कारण बादलों का फैलाव, तेज हवाएँ, गरज‑चमक और बारिश संभव हैं। इसका असर विशेषकर शाम के समय ज्यादा देखने को मिल सकता है।

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तराखंड में होली पर मौसम साफ रहेगा। विभाग ने नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तर काशी, चमोली और चंपावत समेत कई जगहों पर भयंकर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में 4 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिससे मौसम बदल सकता है। मनाली के आसपास के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ जिलों में तापमान बढ़ने की भी चेतावनी है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी है। जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें रियासी, कठुआ और अनंतनाग है।

कई जगहों पर भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी

विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, सिवाय पूर्वी उत्तर प्रदेश के, जहाँ अगले 5 दिनों में तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। अतः, उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4-7 डिग्री सेल्सियस तक काफी अधिक रहने की संभावना है। मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद के 2 दिनों में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026