Rain Alert 20 July 2026: उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज तूफानी हवाओं की आशंका भी जताई गई है। हालांकि, ओलावृष्टि और भारी बारिश का प्रभाव स्थानीय क्षेत्रों तक सीमित रहने की संभावना है। पहाड़ों पर तो धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ती जा रही है।
जम्मू कश्मीर में तो कही जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की खबरें सामने आ रही है। स्थिति यह है कि मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में कई जिलों पर बारिश और आंधी का खतरा
उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम का सबसे अधिक असर पूर्वी और मध्य हिस्सों में देखने को मिल सकता है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बहराइच में अलर्ट जारी कर दिया है।
बिहार में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
बिहार के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में मानसून का प्रभाव बना रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। आईएमडी ने पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया में सतर्क रहने की सलाह दी है।
राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून
राजस्थान में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां तेज होने जा रही हैं। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मानसूनी ट्रफ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का सबसे अधिक असर कोटा, भरतपुर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, बारां, झालावाड़, टोंक और अलवर जिलों में देखने को मिल सकता है।
