---Advertisement---

Rain Alert 20 March 2026: सावधान! तेज तूफान, आसमानी बिजली से इन राज्यों में हाहाकार, तो दिल्ली में मौसम का यूटर्न बढ़ाएगा परेशानी; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 20 March 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 19, 2026 6:44 अपराह्न

Rain Alert 20 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 20 March 2026: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विभाग ने लोगों को घरों में रहने का अलर्ट जारी कर दिया है। 20 मार्च 2026 को कई राज्यों में तेज आंधी, बारिश और आसमानी बिजली का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत समेत कई हिस्सों में मौसम बिगड़ने वाला है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

कुछ जगहों पर 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। विशेष रूप से ग्रामीण और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

तेज तूफान, आसमानी बिजली से इन राज्यों में हाहाकार

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ जगहों पर 40–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।

विशेष रूप से ग्रामीण और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम अचानक बदलने वाला है। बीते कुछ दिनों की गर्मी के बाद अब बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तेज बारिश, आंधी के दौरान बरतें सावधानियां?

खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। बारिश और तूफान के दौरान घर के अंदर ही रहें।इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करें। यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें। यह मौसम बदलाव किसानों के लिए भी चुनौती बन सकता है। खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है, इसलिए फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय तुरंत करें।

23 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20 से 21 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है, और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश हो सकती है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Mumbai Expressway

मार्च 19, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 19, 2026

कल का मौसम 20 March 2026

मार्च 19, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 19, 2026

Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana

मार्च 19, 2026

Noida International Airport

मार्च 19, 2026