---Advertisement---

Rain Alert 28 May 2026: पंजाब समेत कई राज्यों में 80-90 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, तो इन जगहों पर आसमानी आफत से मचेगा मौत का तांडव

Rain Alert 28 May 2026: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत में आसमानी आफत का कहर देखने को मिल सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 27, 2026 6:32 अपराह्न

Rain Alert 28 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 28 May 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम की आंख मिचौली शुरू होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत और कुछ अन्य क्षेत्रों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। खासकर पंजाब समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बदलते मौसम को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बता दें कि दिल्ली से लेकर बिहार तक और उत्तराखंड से लेकर सिक्किम तक, विभाग ने हर जगह अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट

पंजाब समेत कई जगहों पर चलेंगी तेज हवाएं

विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में तेज, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। सबसे खास बात है कि कई जगहों पर तो 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। विभाग के मुताबिक अबोहर, अटारी, बांगा, बटाला, अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नकोदर, पटियाला, फगवारा समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

पूर्वोतर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

28 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 1 और 2 जून को, असम और मेघालय में 28 मई और 2 जून को, और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 मई और 30 मई और 2 जून को भारी बारिश की संभावना है।

28 मई से 2 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, 28 से 29 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, और 28 से 31 जून के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में, गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा देशभर का मौसम

अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में तथा आज, 27 मई को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तथा 27-29 मई 2026 के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है।

28-30 मई के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं के साथ मध्यम से गंभीर गरज-चमक वाली आंधी की संभावना है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026