---Advertisement---

Rain Alert 8 May 2026: चारधाम यात्री ध्यान दें! उत्तराखंड में बादल फटने, तूफान का अलर्ट, तो इन इलाकों में मूसलाधार बारिश से मचेगा हाहाकार

Rain Alert 8 May 2026: विभाग ने पहाड़ों पर भारी से बहुत भारी बारिश, तेज तूफान और बादल फटने जैसी घटनाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 7, 2026 6:16 अपराह्न

Rain Alert 8 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 8 May 2026: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर खतरनाक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 8 मई 2026 को राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज तूफान और बादल फटने जैसी घटनाओं को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बता दें कि पहाड़ों पर बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके बाद स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। वहीं मैदानी इलाकों में स्थति चिंताजनक है, क्योंकि लगातार जानमाल का नुकसान हो रहा है। चलिए आपको बताते है कल का वेदर रिपोर्ट

चारधाम यात्रियों के लिए विभाग ने जारी किया अलर्ट

बता दें कि पहाड़ों पर बीते कई दिनों से लगातार बारिश और तूफान से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। मालूम हो कि उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा जारी है। बता दें कि जब से यह यात्रा शुरू हुई है उसके बाद से ही तेज बारिश, आंधी तूफान से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। हालांकि भक्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

इसी बीच विभाग ने उत्तराखंड में तेज बारिश, तूफान और बादल फटने का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमे यमुनोत्री, गंंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, सोनप्रयाग, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी शामिल है। विभाग ने इस दौरान लोगों को सतर्क कर दिया है। उत्तर-पश्चिम भारत में 10 से 13 मई 2026 के दौरान कुछ स्थानों पर गरज, बिजली तथा 40-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की संभावना है।

इन इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

विभाग के मुताबिक उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब में 8 मई को, और उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 8 मई को छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 11 से 13 मई के दौरान छिटपुट से मध्यम बारिश/बर्फबारी, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11 मई को भी बारिश हो सकती है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 7, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 7, 2026

Punjab News

मई 7, 2026

कल का मौसम 8 May 2026

मई 7, 2026

CM Mohan Yadav

मई 7, 2026

PM Kisan Yojana

मई 7, 2026