---Advertisement---

Rajasthan Politics: वीरांगनाओं की मांगों को पूरा करेंगे Sachin Pilot, गहलोत को लेकर कही ये बात

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक के दौरे के समय विरागनाओं के मांगों वाले मुद्दे को उठाया। इस दौरान सचिन अपने ही सरकार को घेरते हुए नजर आए।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 11, 2023 10:53 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Politics: राजस्थान में इन दिनों वीरांगनाओं की मांगों को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। छोटी – बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने नेता लगातार अपना -अपना रोटी सेंकने के लिए इनसे मिलने पहुंच रहें हैं। ऐसे में शनिवार को वीरांगनाओं से मिलने के लिए विधायक सचिन पायलट पहुंचे। सचिन पायलट इन विरागनाओं के घर पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। विधायक सचिन पायलट ने इनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया,साथ ही सचिन अपने ही सरकार के कुछ लोगों से काफी नाराज दिखे।

 शहीद के परिवार की रक्षा करना है जिम्मेदारी

सचिन पायलट इन दिनों अपने विधानसभा टोंक के अलग -अलग गांवों का दौरा कर रहें हैं। ऐसे में शुक्रवार को सचिन एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान सचिन ने कहा कि शहीदों के परिवार की सुरक्षा करना हर सरकार की जिम्मेदारी हैं। सरकार के लोगों को शहीद के परिवार वालों की मांगों को अच्छे से सुनकर उनकी मांगों को पूरा करना चाहिए। शहीद का परिवार कोई आम परिवार नहीं होता है, ये भी देश की एक अभूतपूर्व संपत्ति की तरह ही होते हैं। इन लोगों के परिवार के साथ किसी भी पार्टी को राजनीति नहीं करनी चाहिए फिर चाहे वह हमारी ही सरकार क्यों न हो।

ये भी पढ़ें: CM Kejriwal ने कर्नाटक से बीजेपी पर साधा निशाना, विधायक के बेटे पर कह दी बड़ी बात

अपने इगो का रखें ध्यान

सचिन पायलट ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मैं जल्द से जल्द शहीद के परिवार वालों की मांग को पूरा करने की कोशिश करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं को जो भी सुविधा केंद्र सरकार और राज्य सरकार देती हैं, उन्हें सुचारू ढंग से चालू रखना चाहिए। केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों को ही इनकी मांगों को पहले गंभीरता से सुनना चाहिए। इनकी मांग कितनी जायज है इस पर बाद में फैसला लेना चाहिए। किसी भी पार्टी के नेता को या फिर प्रशासन के अधिकारियों को अपना इगो इन शहीद के परिवार के लोगों पर नहीं उतारना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Manish Sisodia Bail Hearing: जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की होली, जानें कब है अगली सुनवाई

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026