---Advertisement---

Ashok Gehlot ने Rahul Gandhi को बताया कांग्रेस का पीएम कैंडीडेट, ‘इंडिया’ गठबंधन को लेकर कही ये बड़ी बात

Ashok Gehlot: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं, राहुल गांधी थे और राहुल गांधी रहेंगे। अशोक गहलोत ने पीएम मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वह बड़े-बड़े वादें करते हैं, मगर जनता जानती हैं, उनके वादों का क्या हुआ।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 27, 2023 12:00 अपराह्न

Ashok Gehlot
Follow Us
---Advertisement---

Ashok Gehlot: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले कई विपक्षों दलों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है। इस गठबंधन की तीसरी बैठक मुंबई में होने वाली है। ऐसे में इस अहम बैठक से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बड़ा बयान दिया है।

कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी पीएम उम्मीदवार

अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। अशोक गहलोत ने दावा करते हुए कि सभी पार्टियों ने विचार-विमर्श के बाद ये फैसला लिया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से पीएम पद के उम्मीदवार राहुल गांधी हैं, राहुल गांधी थे और रहेंगे। मैंने कुछ अलग नहीं कहा है, यही बात खड़गे जी भी कह रहे हैं।

इंडिया गठबंधन पर बोले गहलोत

वहीं, इंडिया गठबंधन की आवश्यकता पर अशोक गहलोत ने कहा, “जनता ने ऐसा दबाव बनाया, जिसके परिणामस्वरुप सभी विपक्षी दलों का गठबंधन हुआ है।“ अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी को घमंडी नहीं होना चाहिए, “वह 2014 में सिर्फ 31 फीसदी वोट पाकर प्रधानमंत्री बने थे। बाकी 69 फीसदी वोट उनके खिलाफ थे।“ गहलोत  ने कहा कि उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि जब से बेंगलुरु में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई थी, उसके बाद एनडीए डरा हुआ है।

गहलोत ने कहा- पीएम मोदी कभी भी इसे हासिल नहीं कर पाएंगे

आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए 50 फीसदी वोट पाने के लिए काम कर रही है। इस पर अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी कभी भी इसे हासिल नहीं कर पाएंगे। जब मोदी अपनी लोकप्रियता के उच्चतम स्तर पर थे, तब वह ऐसा कर सकते थे। अब उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है, तब कैसे हासिल करेंगे। उनका वोट शेयर घट जाएगा, 2024 में प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह वक्त बताएगा।

कांग्रेस की वजह से प्रधानमंत्री बने मोदी-गहलोत

गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी 2014 में कांग्रेस की वजह से प्रधानमंत्री बने। साथ ही गहलोत ने पीएम मोदी के बोलने की अंदाज की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में भविष्य के बारे में भविष्यवाणी करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ये निर्णय लोगों को करना चाहिए, सभी को उनकी पसंद का सम्मान करना चाहिए। पीएम मोदी ने कई वादे किए, मगर जनता जानती है कि उनके वादों का क्या होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026