---Advertisement---

Baba Ramdev: एक बार फिर अपने बयानों को लेकर विवादों के घेरे में योगगुरु रामदेव, कोर्ट ने पुलिस के सामने उपस्थित होने के दिए आदेश

Baba Ramdev: योगगुरु स्वामी रामदेव के बयान कभी-कभी सुर्खियों मे आ जाते हैं। इसको लेकर कहा जाता है कि बाबा उचित समय देखकर बयानबाजी करते रहते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 14, 2023 3:48 अपराह्न

Baba Ramdev
Follow Us
---Advertisement---

Baba Ramdev: योगगुरु स्वामी रामदेव के बयान कभी-कभी सुर्खियों मे आ जाते हैं। इसको लेकर कहा जाता है कि बाबा उचित समय देखकर बयानबाजी करते रहते हैं। इसी क्रम में स्वामी रामदेव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है जिसको तहत राजस्थान (Rajasthan) हाईकोर्ट ने उनको पुलिस के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया है। रामदेव पर मुस्लिम समाज के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार रामदेव को 5 अक्टूबर को पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित रहना होगा। वहीं राजस्थान (Rajasthan) हाईकोर्ट ने रामदेव को राहत देते हुए 16 अक्टूबर तक उनके गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

बता दें कि योगगुरु रामदेव ने 2 फरवरी 2023 को बाड़मेर के अपने एक कार्यक्रम में विवादित बयान दे दिया था। रामदेव ने कहा था कि मुसलमान बस पांच बार नमाज पढ़ते हैं। उसके बाद से उनके मन में जो भी आए वो कर सकते हैं। रामदेव के इस बयान को लेकर तगड़ा विरोध देखने को मिला था और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग ने रफ्तार पकड़ी थी।

राजस्थान हाईकोर्ट ने दिया आदेश

राजस्थान हाईकोर्ट योगगुरु के इस बयान वाले मामले में उन्हें राहत देते हुए कहा है कि उनकी गिरफ़्तारी पर लगी रोक को 16 अक्टूबर तक के लिए बढ़ाया जाता है। वहीं कोर्ट ने इस दौरान ये भी कहा कि रामदेव को दिनांक 5 अक्टूबर को पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होना होगा। जस्टिस कुलदीप माथुर ने इस संबंध में फैसले को सुनाया। वहीं जानकारी है कि इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होनी है। अब देखना है कि रामदेव 5 अक्टूबर को पुलिस के समक्ष उपस्थित होते हैं या नहीं।

फरवरी में दिया था विवादित बयान

बता दें कि योगगुरु रामदेव ने 2 फरवरी 2023 को बाड़मेर में अपने एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अपने इस बयान में रामदेव ने कहा था कि मुस्लिम समाज के लोग रोज सुबह उठकर नमाज पढ़ते हैं। उसके बाद से कोई उनसे पूछ दे कि उनका धर्म क्या कहता है तो उन्हें कोई जानकारी नहीं होती। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा था कि पांच बार नमाज पढ़ो फिर मन में जो आए वो करो। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा था कि हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ और जो भी पाप करना है, वो करो, इसके साथ नमाज जरुर पढ़ो। रामदेव ने इस दौरान कहा था कि ये इस्लाम का मतलब ही नमाज समझते हैं। वहीं हिंदू धर्म में ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब इसके बाद से योगगुरु के खिलाफ कार्यवाही की मांग होने लगी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

Rain Alert 7 Feb 2026

फ़रवरी 6, 2026

कल का मौसम 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026

Rain Alert 6 Feb 2026

फ़रवरी 5, 2026