---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने ठोकी ताल, इन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवारों के नाम

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मायावती की पार्टी BSP ने कई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 27, 2023 4:52 अपराह्न

BSP President Mayawati
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने रस्साकशी तेज कर दी है। BJP-कांग्रेस से लेकर अन्य दल चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच मायवती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने विधानसभा चुनाव को लेकर ताल ठोक दी है।

BSP ने तीन सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

BSP ने राजस्थान की कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। BSP ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। राजस्थान की दलित बहुल सीटों पर BSP की अच्छी खासी पकड़ है। इसलिए 2018 में हुए चुनावों में BSP की राजस्थान की 6 सीटों पर कब्जा किया था।

दलित वोटर्स पर BSP का फोकस

बहुजन समाज पार्टी का शुरूआत से ही दलितों की तरफ झुकाव रहा है। पार्टी खुद को दलितों का मसीहा बताती है। यही कारण है की BSP का मेन फोकस दलित वोटर्स पर रहता है। राजस्थान की बात करें तो यहां भी दलित वोटर्स के सहारे ही BSP राजनीति में बनी हुई है। अपने कुनबे को और मजबूत करने के लिए BSP ने राजस्थान में पूरी ताकत झोंक दी है।

इसके लिए BSP ने एक प्लान भी तैयार किया है। BSP जल्द राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में घर-घर अभियान शुरू करने जा रही है। जिसके तहत BSP के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को BSP की नीतियों से अवगत कराएंगे और उन्हें BSP के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे।

60 सीटों पर लड़ने की तैयारी

सूत्रों की मानें तो BSP 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। ये वही सीटें हैं जहां कभी कांग्रेस का कब्जा हुआ करता था। चुनाव में BSP कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने वाली है। क्योंकि दोनों ही पार्टियों का दलित वोटर्स पर काफी फोकस रहता है।

राज्य में 39 सीटें अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। BSP का इन सीटों पर ज्यादा फोकस है। जिसको लेकर पिछले कुछ महीनों से BSP लगातार राज्य में कार्यक्रम और सभाएं कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026