---Advertisement---

Monu Manesar: नूंह कोर्ट ने राजस्थान पुलिस को सौंपी मोनू मानेसर की कस्टडी, जुनैद-नासिर हत्याकांड में शामिल होने का है आरोप

Monu Manesar: फरवरी में जुनैद और नासिर हत्याकांड को लेकर खूब हंगामा मचा था। इस हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी मोनू मानेसर को तब से पुलिस खोज रही थी। इस दौरान बीते दिन खबर आई कि पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार कर लिया है। मोनू मानेसर को बीते कल ही नूंह कोर्ट में पेश किया गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 13, 2023 2:44 अपराह्न

Monu Manesar
Follow Us
---Advertisement---

Monu Manesar: फरवरी में जुनैद और नासिर हत्याकांड को लेकर खूब हंगामा मचा था। इस हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी मोनू मानेसर को तब से पुलिस खोज रही थी। इस दौरान बीते दिन खबर आई कि पुलिस ने मोनू मानेसर को गिरफ्तार कर लिया है। मोनू मानेसर को बीते कल ही नूंह कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मोनू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के लिए राजस्थान पुलिस को सौंपा है। बता दें कि राजस्थान पुलिस ने मोनू के कस्टडी को लेकर कोर्ट से मांग की थी जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए ये फैसला सुनाया।

बता दें कि इस हत्याकांड में आरोपी मोनू मानेसर (Monu Manesar) को बीते दिन हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद से उसके राजस्थान पुलिस को सौंपने की अटकले चल रहीं थी।

राजस्थान पुलिस ने की थी कस्टडी की मांग

बता दें कि मोनू मानेसर को हिरासत में लेने के साथ ही सूबे का प्रशासन अलर्ट हो गया और इस संबंध में खबर आई कि राजस्थान पुलिस ने मोनू के कस्टडी को लेकर नूंह कोर्ट से मांग की है। कोर्ट ने राजस्थान पुलिस की मांग को स्वीकारते हुए मोनू मानेसर की कस्टडी राजस्थान पुलिस को 14 दिनों के लिए सौंप दी है।

जुनैद नासिर हत्याकांड को लेकर चर्चा में आया था मोनू

हरियणा का रहने वाला मोनू मानेसर तब चर्चा में आया जब बीते महीनों फरवरी में हरियाणा के भिवानी के लोहारू में एक जली हुई बोलेरो कार मिली थी। इसमें कथित रुप से नासिर और जुनैद नामक दो मुस्लिम युवकों को जिंदा जला दिया गया था। दोनों मुस्लिम युवक राजस्थान के भरतपुर जिले के घाटमीका गांव के निवासी थे। आरोपो की माने तो इन पर गौ तस्करी को लेकर मोनू और उसकी टीम ने हमला बोला था। मोनू इस मामले में प्रमुख आरोपी है। इस हत्याकांड को लेकर गुरुग्राम के पटौदी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया था जिसमें मोनू भी नामजद था और इसकी खोज फरवरी से ही जारी थी।

नासिर-जुनैद हत्याकांड में मोनू का पक्ष

बॉता दें कि इस हत्याकांड के बाद से मोनू ने एक वीडियो संदेश जारी कर खुद को बेगूनाह बताया था। इस दौरान मौनू ने कहा था कि मैं मृतको को जानता तक नही हूंं। उसने इस दौरान ये भी कहा कि घटना के वक्त मैं और मेरी टीम गुरुग्राम के एक होटल में थे। मैं होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी साझा कर रहा हूं जिससे पता चलेगा कि हम होटल में मौजूद थे। इस दौरान मोनू मानेसर ने भरतपुर पुलिस को लेकर कहा था कि हमे प्रशासन गलत तरह से फंसा रहा है और ये मुझे और मेरी टीम को बदनाम करने की साजिश है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026