---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची पुलिस,’लाल डायरी’ को लेकर किए थे कई खुलासे

Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों 'लाल डायरी' छाई हुई है। इस डायरी के मामले में पुलिस ने बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के घर पर दबिश दी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 3, 2023 1:48 अपराह्न | Updated: अगस्त 3, 2023 6:08 अपराह्न

Rajendra Gudha
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों ‘लाल डायरी’ खूब छाई हुई है। हर तरफ बस इसी के चर्चे हो रहे हैं। इसी बीच ‘लाल डायरी’ को लेकर हुए खुलासे के बाद राजस्थान पुलिस ने बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के घर पर दबिश दी है। हालांकि, पुलिस ‘लाल डायरी’ को लेकर नहीं बल्कि एक अन्य मामले को लेकर राजेंद्र गुढ़ा के घर पर पहुंची थी।

घर पर नहीं मिले राजेंद्र गुढ़ा

दरअसल, बीते दिनों राजेंद्र गुढ़ा ने ‘लाल डायरी’ को लेकर कई राज खोले थे। जिसके बाद राजस्थान पुलिस की एक टीम आज (3 अगस्त) दोपहर जयपुर स्थित गुढ़ा के सरकारी आवास पर पहुंची। इस दौरान गुढ़ा बंगले पर नहीं थे। जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस पोक्सो एक्ट के एक मामले को लेकर उनके घर पहुंची थी, लेकिन गुढ़ा घर पर नहीं मिले।

गुढ़ा ने खोले डायरी के कई राज

बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा ने बीते दिनों (2 अगस्त) अपने सरकारी आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसमें उन्होंने लाल डायरी के कुछ अंश मीडिया में जारी किए थे। उन्होंने दावा किया कि इस डायरी की बातें CM गहलोत के करीबी और पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने में लिखी हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का भी जिक्र किया था।

RCA में भ्रष्टाचार के आरोप

राजेंद्र गुढ़ा ने लाल डायरी को पढ़ते हुए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के चुनाव में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि RCA के चुनाव में पैसों का लेनदेन हुआ है। गुढ़ा द्वारा जारी किए गए लाल डायरी के पन्नों में भी इसी बात का जिक्र था।

इन पन्नों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी सौभाग सिंह और पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ के बीच पैसों के लेनदेन की बात सामने आई थी। इसके साथ ही उन्होंने CM गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का भी जिक्र किया, जो इस वक्त आरसीए के अध्यक्ष हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026