---Advertisement---

Rajasthan News: CM गहलोत ने महिला आरक्षण बिल पर कहा- ‘ये राजीव गांधी का सपना था’ अब इसका लाभ हर वर्ग में महिलाओं को मिले

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी बात कह दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने दावा किया कि ये महिला आरक्षण बिल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 21, 2023 6:01 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ी बात कह दी है। मुख्यमंत्री गहलोत ने दावा किया कि ये महिला आरक्षण बिल पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना था। अब इसको लेकर खूब खबरे बन रही हैं। जयपुर मेट्रो में मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि यह बिल राजीव गांधी का सपना था और इसके लिए सोनिया जी पिछले 22 वर्षों से संघर्ष कर रही थी। ऐसे में ये हमारे संघर्ष की विजय हुई है।

वहीं इसके अतिरिक्त सीएम गहलोत ने ये भी कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि इस आरक्षण के तहत सभी वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। वहीं इसके अतिरिक्त गहलोत ने भी अन्य पार्टियों के तर्ज पर कहा कि अगर सरकार 50 फीसदी महिला वर्ग को महत्व देने का कम कर रही है तो निश्चित ही ये कदम स्वागत योग्य है।

राजीव गांधी का सपना था ये बिल

राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला आरक्षण बिल को राजीव गांधी का सपना बताया है। सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी के बयान से सहमति दिखाते हुए कहा कि ये बिल राजीव जी का सपना था और इसके लिए पहले भी संवैधानिक संशोधन हो चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायती राज व स्थानीय शासन में मिलने वाले आरक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि ये आरक्षण तो महिलाओं को पहले भी ही मिल रहा था। अब इसी क्रम में लोकसभा और राज्य की विधानसभाओं के लिए आरक्षण मिलने से महिलाएं और सशक्त होंगी और राजनीति में इनकी हिस्सेदारी बढ़ सकेगी। इस दौरान गहलोत ने ये भी कहा कि ये हमारी नेता सोनिया गांधी के सघर्षों की जीत है।

सोनिया गांधी ने भी इसे राजीव गांधी का सपना बताया था

बता दें कि बीते कल ही कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस बिल को राजीव गांधी का सपना बताया था। इस दौरान सोनिया ने कहा था कि पहली बार निकाय चुनावों के लिए आरक्षण का बिल राजीव गांधी की सरकार में ही आया था। इस दौरान सोनिया ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय वो बिल 7 वोटों से राज्यसभा में गिर गया था। इसके बाद से फिर हमने उसे नरसिंहा राव की सरकार में पारित कराया जिससे की आज निकाय चुनावों में लाखों की संख्या में महिलाएं अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

सीएम गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना

अपने इस संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की सरकार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस ही ऐसा दल है जो कि लोकतंत्र को बचा सकती है। वर्तमान सत्तारुढ़ दल लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। इस क्रम में गहलोत ने ये भी जानकारी दी कि 23 सितंबर यानी शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय का शिलान्यास एवं जनसभा के लिए जयपुर पहुंचने वाले हैं। इस दौरान गहलोत ने अपने समर्थकों से अपील भी किया कि भारी संख्या में पहुंचकर इस कार्यक्रम को सफल बनान का काम करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 13 May 2026

मई 12, 2026

NEET UG 2026

मई 12, 2026

कल का मौसम 12 May 2026

मई 11, 2026

Rain Alert 12 May 2026

मई 11, 2026

कल का मौसम 11 May 2026

मई 10, 2026