---Advertisement---

Sresan Pharmaceuticals: मासूम बच्चों का कातिल कोल्ड्रिफ सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक जी रंगनाथन गिरफ्तार, विभाग ने भेजा कारण बताओ नोटिस

Sresan Pharmaceuticals: देश के कई राज्यों में जहरीला कोल्ड्रिफ सिरप की आपूर्ति करने वाली कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के मालिक जी रंगनाथन को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 9, 2025 11:16 पूर्वाह्न

Sresan Pharmaceuticals
Follow Us
---Advertisement---

Sresan Pharmaceuticals: मध्य प्रदेश और राजस्थान में तकरीबन 20 से अधिक बच्चों की जान लेने वाला कोल्ड्रिफ कफ सिरप इन दिनों चर्चा का खास केंद्र बन गया है। श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी कोल्ड्रिफ कफ सिरप का निर्माण करती है। बीती रात कंपनी के मालिक जी रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया गया। ‘India Today’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश ने रंगनाथन को पहले हिरासत में लेकर कुछ देर पूछताछ की, इसके बाद कल रात चेन्नई में गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद उसे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ले जाया जाएगा।

Sresan Pharmaceuticals ओडिशा और पुडुचेरी में भी कर रहा है कफ सिरप की सप्लाई

रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स द्वारा बनाने वाले कोल्ड्रिफ कफ सिरप में काफी अधिक मात्रा में इंडस्ट्रियल रसायन डाइएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया। इसके साथ ही मामले की शुरुआती छानबीन में यह बात सामने आई है कि कोल्ड्रिफ कफ सिरप मध्य प्रदेश के अलावा ओडिशा और पुडुचेरी को भी आपूर्ति की गई थी।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि टीएनएफडीए यानी तमिलनाडु औषधि नियंत्रण विभाग की 26 पन्नों की एक रिपोर्ट ने उन अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों को उजागर किया है, जिनमें कांचीपुरम के दवा कारखाने में कफ सिरप का निर्माण किया गया था। टीएनएफडीए ने लगभग 350 उल्लंघनों में जंग लगे उपकरण और गैर-फार्मा-ग्रेड रसायनों का अवैध उपयोग शामिल था।

टीएनएफडीए ने दिया कारण बताओ नोटिस, 12 अक्तूबर तक देना होगा जवाब

वहीं, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सीडीएससीओ यानी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने 4 अक्टूबर को टीएनएफडीए को तमिलनाडु के कांचीपुरम स्थित फार्मा कंपनी का लाइसेंस रद्द करने का निर्देश दिया था। सीडीएससीओ की सिफारिशों के बाद भी टीएनएफडीए ने अभी तक कंपनी का लाइसेंस रद्द नहीं किया है।

टीएनएफडीए ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांचीपुरम की यूनिट और कंपनी के मालिक जी रंगनाथन के चेन्नई आवास पर कारण बताओ नोटिस चस्पा कर दिया गया है। विभाग ने जवाब देने के लिए 12 अक्तूबर तक का टाइम दिया है। इसके बाद 13 अक्तूबर को श्रीसन का लाइसेंस रद्द करने के औपचारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026