---Advertisement---

Rajasthan News: कोटा में सुसाइड केस रोकने के लिए प्रशासन की नई पहल, हॉस्टल के पंखों में लगेंगे ये खास डिवाइस

Rajasthan News: फैन में स्प्रिंग डिवाइस लगाने के काम में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित हॉस्टल और PG को सीज कर दिया जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 18, 2023 1:30 अपराह्न

Rajasthan News
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan News: कोचिंग फैक्ट्री कहे जाने वाले कोटा में लगातार बढ़ रहे आत्महत्याओं के मामलों को लेकर प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। यूं तो कोटा में पहले भी सुसाइड केस रोकने के लिए कई मुहिम चलाई जा चुकी हैं, बावजूद इसके हर साल आत्महत्याओं के मामले में इजाफा हो रहा है। इसी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने एक नई पहल शुरू की है। इस संबंध में जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

हॉस्टल के पंखों पर लगेंगे स्प्रिंग

दरअसल, कोटा में कई सारे हॉस्टल और PG हैं, जहां छात्र आकर रहते हैं। अब तक यह बात सामने आई है की बच्चे सबसे ज्यादा सुसाइड पंखे से लटक कर करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है की बच्चे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं।

इसी को देखते हुए अब पंखों पर एक खास डिवाइस लगाने के आदेश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक, अब पंखों पर स्प्रिंग डिवाईस लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है की इस पहल से आत्महत्या के मामलो में कमी देखने को मिलेगी।

आदेश न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने यह आदेश कोटा के सभी हॉस्टल और PG संचालकों के लिए जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है की संचालकों को इसका सख्ती से पालन करना होगा। उन्हें एक महीने के अंदर अपने हॉस्टल या PG के हर कमरे में लगे पंखों पर ये खास डिवाईस इंस्टॉल करना होगा।

प्रशासन ने यह भी कहा है की एक महीने बाद PG और हॉस्टलों का निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर इस काम में अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित हॉस्टल और PG संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें सीज कर दिया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026