---Advertisement---

Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत ने लहराया परचम,दुनियाभर में X पर ट्रेंड कर रहा ये हैशटैग

Ram Mandir Pran Pratishtha : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में Ram Mandir Pran Pratishtha कार्यक्रम की देश ही नहीं दुनियाभर में धूम है। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची। इस तरह भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम बहुत ही भव्यता के साथ ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 22, 2024 5:33 अपराह्न

Ram Mandir Pran Pratishtha
Follow Us
---Advertisement---

Ram Mandir Pran Pratishtha : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में Ram Mandir Pran Pratishtha कार्यक्रम की देश ही नहीं दुनियाभर में धूम है। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची। इस तरह भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा कार्यक्रम बहुत ही भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

इस बीच सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर प्रभु राम का नाम ट्रेंड कर रहा है।राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर X पर भगवान ‘राम’ के नाम की ही गूंज है। एक्स पर भारत ने परचम लहराते हुए एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। Ram Mandir Pran Pratishtha कार्यक्रम एक्स पर Hashtag के साथ Worldwide ट्रेंड कर रहा है। ये अपने आप में भारत की बहुत बड़ी सफलता है।

X पर Ram Mandir Pran Pratishtha का Hashtag Worldwide कर रहा ट्रेंड

Ram Mandir Pran Pratishtha का Hashtag Worldwide ट्रेंड कर रहा है। ये अपने आप में भारत के लिए एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। क्योंकि ऐसा बहुत ही कम होता है जब दुनियाभर में टॉप पर सिर्फ एक ही चीज ट्रेंड कर रही हो और वो भी दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया ऐप ट्विटर यानि की X पर, आज भारत ने साबित कर दिया है कि, भगवान राम के नाम का जश्न सिर्फ भारत की गली-गली में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मन रहा है।

दुनियाभर में छाया Ram का नाम

X हैंडल पर #RamMandirPranPrathistha वैसे तो कई दिनों से चल रहा था। लेकिन आज इसने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के बाद 500 सालों से इंतजार कर रहे राम भक्तों के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। इसकी तैयारी में अयोध्या ही नहीं बल्कि पूरा देश दुल्हन की तरह सजा है।

इस ऐतिहासिक पल के गवाह खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां बनी हैं। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर इस सुनहरे पल की कभी ना मिटने वाली फोटो और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिन पर लोगों का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

Ram Mandir Pran Pratishtha में कौन-कौन हुआ शामिल

राम मंदिर के उद्घाटन में 4000 संतों और 2200 सम्मानित अतिथियों सहित 7000 से अधिक लोग शामिल हुए। इन हस्तियों में महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, कंगना रनौत सहित पूरा अंबानी परिवार शामिल हुआ। खेल जगत से सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे बड़े दिग्गज खिलाड़ियों ने भी शिरकत की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026