---Advertisement---

Ranchi News: लिफ्ट का बटन दबाते ही मौत के मुंह में पहुंचा शख्स, जानें क्या है पूरी खबर

Ranchi News: बटन दबाया लेकिन लिफ्ट नहीं आई बल्कि दरवाजा खुलते ही मौत के मुंह में पहुंचा शख्स

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: अक्टूबर 30, 2023 2:41 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड के रांची से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। बता दें की लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति की लिफ्ट की वजह से ही मौत हो गई। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर स्थित समृद्धि एनक्लेव अपार्टमेंट में लगी लिफ्ट में यह भयानक हादसा हुआ है।

लिफ्ट में घुसते ही 40 फीट नीचे गिरा शख्स

बता दें कि व्यक्ति ने जब लिफ्ट का बटन दबाया तो लिफ्ट का गेट तो खुल गया। लेकिन लिफ्ट नहीं आई, जैसे ही जल्दबाजी में व्यक्ति ने लिफ्ट पर पर रखा। तो वह सीधे 40 फीट नीचे गिर गया। व्यक्ति का नाम शैलेंद्र श्रीवास्तव बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 50 वर्ष के आसपास है। गंभीर रूप से घायल हुए शैलेंद्र को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें सीसीटीवी के कैमरे में देखा जा सकता है, कि किस तरह से शैलेंद्र हादसे का शिकार हुए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि लिफ्ट के दरवाजे तो खुल गए। लेकिन लिफ्ट नहीं आई। जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शैलेंद्र श्रीवास्तव उड़ीसा के एक निजी इंस्टिट्यूट में अध्यापक हैं। वह अपने बहनोई के निधन के बाद उनकी तेहरवी में शामिल होने के लिए रांची आए हुए थे। उनके बहनोई का फ्लैट बिल्डिंग के चौथा फ्लोर पर था। वह फ्लैट से नीचे आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने लिफ्ट का बटन दबाया, लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही उन्होंने कुछ नोटिस नहीं किया और जल्दीबाजी में लिफ्ट में पर रख दिया।

आसपास के लोगों के अनुसार लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर ही थी। इसी वजह से वह चौथी मंजिल से सीधा नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। बिल्डिंग के लोगों ने बताया कि मेंटेंनेंस के अभाव में बिल्डिंग की लिफ्ट आए दिन खराब होती रहती थी। लेकिन, कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने प्रबंधकों को इस घटना का जिम्मेदार बताया है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना से पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026