---Advertisement---

Ranchi News: 13 सितंबर से चलेगी न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस, जानें नए रूट व अन्य डिटेल

Ranchi News: रेल संचालन को लेकर भारतीय रेलवे अपनी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इस क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से नए-नए रूट पर रेल के संचालन की खबरे सुनने को मिलती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 10, 2023 2:01 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: रेल संचालन को लेकर भारतीय रेलवे अपनी सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है। इस क्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से नए-नए रूट पर रेल के संचालन की खबरे सुनने को मिलती हैं। कहीं आधुनिक तकनीक से लैस वन्दे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जा रही है तो वहीं किसी रूट पर अन्य स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर यात्रा को और सुगम बनाने की कोशिश जारी है।

इसी क्रम में झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से बड़ी खबर सामने आई है जहां एक स्पेशल ट्रेन रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी मिली है। खबर है कि 13 सितंबर से इसका संचालन रांची (Ranchi) से न्यू गिरिडीह के बीच हो सकेगा।

13 सितंबर से हो सकेगा संचालन

बता दें कि न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को 13 सितंबर से मंजूरी मिली है। इसको लेकर पहले भी खबरे सामने आई थी। अब इसकी आधिकारिक घोषणा हुई है। इसके संचालन के साथ ही इस रूट पर यात्रा कर रहे यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी। कहा जा रहा है कि इसके संचालन के साथ ही इस रूट की यात्रा को और सुगम बनाया जा रहा है। इस नए ट्रेन को 18617/18618 के नंबर कोड से पहचान दी गई है।

ये है ट्रेन संचालन का टाइम टेबल

बता दें कि 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से जुड़ी जो अपडेट सामने आई है उसके तहत इसका संचालन रांची से गिरिडीह और फिर गिरिडीह से रांची के लिए किया जा सकेगा। ये ट्रेन 13 तारीख से सुबह 6 बजकर 5 मिनट पर रांची से निकलेगी और हजारीबाग टाउन से होते हुए कोडरमा, धनवार के रास्ते न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। इसके पहुंचने का समय दोपहर में 1 बजे तय किया गया है। वहीं फिर ये स्पेशल ट्रेन 18618 रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के रुप में दोपहर के 2 बजे न्यू गिरिडीह से चलेगी और जमुआ, हजारीबाग टाउन, टाटीसिलवे के रास्ते रात 9:30 बजे तक रांची पहुंच जाएगी। इस नए ट्रेन संचालन से निश्चित रुप से यात्रियों को राहत मिलेगी और रांची से गिरिडीह की यात्रा करने वालों का सफर आसान होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Lucknow-Kanpur Expressway

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026

Anurag Dhanda

जून 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 2, 2026