---Advertisement---

Ranchi News: रांची के रिम्स में आयुष्मान कार्ड वाले मरीजों का होगा मुफ्त इलाज, अस्पताल ऐसे देगा बेहतर सुविधा; जानें पूरी खबर

Ranchi News: रांची में स्थित रिम्स में आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए अपने जेब से एक भी पैसा खर्च करना नही पड़ेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 23, 2024 1:59 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में स्थित रिम्स के प्रबंधन ने एक बड़ी घोषणा की है। गौरतलब है कि रांची के रिम्स में कई राज्यों के मरीज अपना इलाज करवाने आते है जिसमे बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल शामिल है। जानकारी के मुताबिक कब आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज के लिए अपने जेब से एक भी पैसा खर्च करना नही पड़ेगा। इसके अलावा प्रबंधन 6 नए वार्ड बनाने की योजना बना रही है जिसमें करीब 300 बेड होगे।

आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगी खास सुविधा

आपको बता दें कि अस्पताल प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्षों के पत्र जारी कर इस संदर्भ में जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि यह विभागों की जिम्मेदारी होगी कि आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के इलाज की पूरी व्यवस्था करें। इसके अलावा भर्ती मरीज की सभी जानकारी सबंधित पदाधिकारी को दी जाए। दरअसल कई मरीजों ने आरोप लगाए थे कि उनके पास आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उन्हें अपनी जेब से पैसा लगाना पड़ रहा था। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन इसे लेकर सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया है।

हर महीने होगी समीक्षा

जानकारी के अनुसार पत्र में यह भी लिखा गया है कि हर महीने एक समीक्षा होगी की आयुष्मान मरीजों को कितना लाभ मिला है। इसके अलावा यह भी ख्याल रखा जाएगा कि क्या आयुष्मान मरीजों को पूरी सुविधा मुहैया कराई जा रही है या नही।

रिम्स में बनेगा अडंरपास और पाथ वे

राजधानी रांची के रिम्स में मरीजों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। दरअसल रिम्स में अब अंडर-पास और पाथ-वे बनेगा। वहीं रिम्स के पुरानी बिल्डिंग के बेसमेंट की साफ-सफाई करने के बाद यहां 6 वार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो इससे मरीजों को काफी सुविधा होगी। जानकारी के मुताबिक बेसमेंट में कम से कम 6 वार्ड बनाएं जाएंगे। जिसमें करीब 300 बेड होंगे। वहीं इसका कार्य जल्द ही शुरू हो सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026